Aaj Ka Love Rashifal, 12 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 12 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
घर की समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे. पिता का सहयोग नौकरी में तरक्की दिला सकता है. पुराने लव पार्टनर से अगर ब्रेकअप हो गया है, तो आज नया साथी मिल सकता है. आज का दिन अच्छा बितेगा. प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दोस्तों के साथ समय बीतेगा. प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है. अपने प्रिय के साथ आप खूबसूरत दिन बिताएंगे. युवक-युवतियों के जीवन में महत्वपूर्ण रिश्ते की शुरुआत हो रही है, जो आगे चल कर रिश्तेदारी में बदल सकती है. दिन का फायदा उठाए. बहन की सेहत खराब हो सकती है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 अपनी रिलेशनशिप को लेकर आप गंभीर हो रहे हैं. सही और गलत का निर्णय आप नहीं ले पाएंगे. प्रेम से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए सही नजरिया चाहिए. सही सोच आपके जीवन में मधुरता लाएगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 आज अपने प्रेमी संग बेहतरीन समय गुजारेंगे. बीवी को आप से आर्थिक स्थिति को लेकर शिकायत हो सकती है. उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें. सहकर्मियों के साथ ऑफिस में तनातनी हो सकती है, धैर्य रखें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
परिवार से दूरियां बन सकती हैं. आप अलग-थलग महसूस कर सकते हैं. आप अपने लव रिलेशन को लेकर बहुत उत्साहित हैं. आपके लव पार्टनर के साथ रिलेशन मजबूत होंगे. दिन भर के कार्यों के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. जो आपसी तनातनी का कारण हो सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज विवाह या सगाई तय करने का निर्णय ले सकते हैं. यदि आपका लव पार्टनर ऑफिस का कोई सहयोगी है, तो उसके साथ यात्रा पर जा सकते हैं. विवाहित जोड़ों के बीच तनाव बढ़ सकती है. बिना आंकलन किए धन का निवेश न करें.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
जीवनसाथी के भाग्य से बैंक बैंलंस में वृद्धि होगी. रुके हुए काम बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा. गैस या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. लव पार्टनर की तरक्की हो सकती है. अपनी खुशी को आप सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधी मामलों में धीरज की आवश्यकता है. किन्हीं कारणों से लव पार्टनर रूठ सकता है. गुरु की कृपा से रिश्ता टूटते-टूटते बच सकता है. नए मित्र बनेंगे, जिनके साथ प्रेम संबंध कायम हो सकते हैं.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
युवक-युवतियों को आज कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लव मैरिज के इच्छुक युवक-युवतियों को परिवार का सहयोग मिल सकता है. जीवनसाथी के बीच माता की वजह से अनबन हो सकती है. आपका प्रेम और सपोर्ट उनकी दूरियां कम करेगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आपका दिल रोमांटिक हो रहा है. आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साहित हैं. प्रेमी के साथ फ्लर्ट करने का मूड है. सिंगल युवक-युवतियों को जीवनसाथी या लव पार्टनर मिल सकता है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे. अनैतिक संबंध बन सकते हैं. समय की नाजुकता का ध्यान रखें.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी को कार्य में सफलता मिलेगी. जिसका परिवार के साथ जश्न मनाएंगे. लव पार्टनर के साथ रोमांटिक मुलाकातें होगी. पार्टी, संगीत आदि का मूड बन सकता है. पार्टनर के साथ फ्लर्ट करेंगे. वैवाहिक दम्पत्ति बच्चों के साथ दिन गुजारेंगे. संतान से खुशी मिलेगी.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 जीवन साथी का किसी जरूरी कार्य में साथ मिलेगा. हमसफर के साथ किसी रोमांटिक सफर पर जाने की योजना बन सकती है. बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >