Aaj Ka Love Rashifal, 27 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 27 मई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 प्रेमी की खूबसूरती आपको आकर्षित करेगी. मित्र आपके पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं, जो जलन का कारण बन सकता है. प्रेमी पर अविश्वास की भावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ अनबन रहेगी. आपका सहयोग उसकी हिम्मत बनेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आप प्रेम के चक्कर में भावनाओं में बह सकते हैं. लवलाइफ में बदलाव या नया मित्र बनाने का ख्याल आएगा. कुछ अन्य मित्र आपको आकर्षित कर सकते हैं. अगर आप पुराने लव पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं, तो यह रिश्ता टिकेगा नहीं. पति-पत्नी के बीच तालमेल कम रहेगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
घर परिवार के झंझटों में उलझें रहेंगें. जिस कारण प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. नौकरी के कारण दूरियां आ सकती हैं. लवलाइफ अच्छी रहेगी. कुछ जातकों को विवाहित जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से पर कंट्रोल रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रोमान्स और रोमान्च में सराबोर रहेगें. बिन बात के लव पार्टनर के साथ रूठना—मनाना चलता रहेगा. लव रिलेशन को बढ़ाने का मौका मिलेगा. पिता आपत्ति कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी रिश्तों में लचीलापन लाने में सफल रहेगी. जीवनसाथी अगर किसी रोग से पीडि़त है, तो उसमें सुधार आएगा.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आप विपरित लिंग की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. सचेत रहें ताकि कोई आपका गलत फायदा न उठाए. किसी भी प्रकार का वादा करने से पहले व्यक्ति को जांच—परख लें. बहन से मनमुटाव हो सकता है. लव पार्टनर से प्यार भरा कांप्लीमेंट आपका दिन बना देगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
पुराने ऑफिस का सहयोगी शादी या सगाई के लिए आज आपके सामने प्रस्ताव रख सकता है. अचानक कोई दोस्त आपके जीवन में वापस आ सकता है. अगर आपका किसी कारणवश ब्रेक अप हो गया हो तो आज रंजिश दूर कर वापस गले मिल सकते हैं.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज आप अपने प्रेमी से अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहेंगे. आज आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं. दिन भर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे. फेसबुक आदि पर प्रेमी से बाताचीत करते हुए दिन गुजरेगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेम के मामले में प्रियतम पर अपनी सोच न थोपें, इससे रिश्तों में कड़वाहट आएगी. प्रेम का रोमांच महसूस करेंगे. रोमांटिक क्षण प्रेमी के साथ बिताने को मिलेंगे. आज आप कामुक हो सकते हैं. स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखें. आज का दिन आपकी उपलब्धियों भरा होगा.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है. यात्रा के कारण लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं. वाणी में सौम्यता बनाए रखें, अन्यथा ब्रेकअप हो सकता है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती. अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अगर आपने रोक न लगाई, तो घर परिवार पर इसका बुरा असर पड़ेगा. लव लाइफ में आज का दिन सुहाना और रात खूबसूरत बीतेगी. अचानक आपका प्रियतम विवाह के लिए हामी भर सकता है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जीवनसाथी और लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं. विवाहित जोड़ों के बीच धन, पैसा आदि को लेकर झगड़ा हो सकता है. व्यापार में पैसा फंस सकता है. जिस कारण साथी आपसे नाराज हो सकता है. आप अपने प्रेमी से पूरी तरह प्रभावित रहेंगे. असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपका मन खुश रहेगा. लव लाइफ और रिलेशन में विश्वास और मधुरता आएगी. दिन रोमांटिक हो रहा है. साथी के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं. प्रेमी की मदद से लाभ होगा. आज आप प्रेम से आगे शारीरिक संबंधों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. संगीतमय वातावरण में शाम बीतेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >