Aaj Ka Love Rashifal, 10 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
विवाह के संयोग बन रहे हैं. लव पार्टनर आपके आकर्षण से अछूता नहीं रह पाएगा. अपनी प्यार भरी बातों से आप उसका दिल जीत लेंगे. लव रिलेशन मजबूत होंगे. एक साथ वक्त बिताएंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
किसी चाहने वाले से धोखा मिल सकता है. लव लाइफ में भी काफी तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं. भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए बेहतर साबित होगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 आप रोमांटिक मूड में हैं. प्रेमी पर प्रेम की बारिश करना चाह रहे हैं. फूल आदि से मनाने की कोशिश करेंगे. परंतु आपका व्यवहार और तरीका लवर को पसंद नहीं आएगा. हर बात के रिश्तों को खराब कर सकती है. पार्टनर को स्पेस दें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे. लेकिन मनचाहा हमसफर मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है. लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके मन का मीत मिल सकता है. अपनी प्यार भरी बातों से लवर को खुश कर देंगे. प्रेम में सब जायज है, परंतु लवर पर अपना अधिकार मत जताएं. उसकी भावनाओं को समझें. रिलेशन में कामुकता की अति लव रिलेशन खराब कर सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 प्यार का इजहार आज किया जा सकता है. विदेश में बैठे प्रेमी से मुलाकात होने के उम्मीद है. शादी करने का निर्णय आज लिया जा सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
किसी कारण लवर से ब्रेकअप हो गया है या पति- पत्नी के बीच तलाक की बात चल रही है तो आज सॉरी कह दें. सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं. लाइव में लवर और रोमांस वापस आएगा. जीवनसाथी की सेहत परेशानियां बढ़ा सकती हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 प्यार में धोखा मिल सकता है. नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें. किसी पुराने प्रेमी ले मुलाकात हो सकती है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
  वैचारिक मतभेद, विवाहित दंपत्ति के रिलेशन की नींव को डगमगा सकते हैं. तलाक के बारे में विचार कर सकते हैं. बच्चों की सेहत खराब हो सकती है या उनसे दूरियां बढ़ सकती हैं. रिलेशन में प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तो रिश्तों की अहमियत समझें और इस तरफ ध्यान दें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आप अपनी शादी की बात परिवार वालों से कर पाएंगे और आपको सभी का सहयोग मिलता भी दिखाई दे रहा है. हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आत्म विश्वास से भरे हैं. लाइफ में शांति रहेगी. प्रेमी के साथ प्रेम और आनंद के पल बिताएंगे. मैरिज में रोमांस बरकरार रहेगा. आज कोई रिश्तेदार बच्चों के लिए मैरिज प्रपोजल ला सकता है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
इस राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं. लेकिन किसी ना किसी बात पर आज जरूर झगड़ा हो सकता है. एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >