Aaj Ka Love Rashifal, 20 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 आज के दिन प्रेमी संग समय बीतेगा. जरूरत से ज्यादा जोश आप दोनों के बीच ग़लतफहमी पैदा कर सकता है. आज शांत रहें और कम बोलें. एक साथ मूवी देखने का कार्यक्रम अच्छा विकल्प हो सकता है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव कपल्स के बीच मनमुटाव रहेगा. प्रेमी के बारे में दूसरों द्वारा कही गईं बातों से मन में संदेह पैदा होंगा. आज के दिन आप उपहार देकर अपने करीबी के सामने प्रेम को प्रकट करें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार होगा. आज आप अपने परिवार और मित्रों संग जश्न मनाएंगे. खर्चा आज संभाल कर करें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कपल्स के बीच किसी बात को लेकर बहस होगी. दिन की शुरुआत ही तकरार से होगी लेकिन थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा. रोमांस आपके रिश्ते में मजबूती लाएगी. लंच या डिनर डेट पर जा सकते हैं और पार्टनर से आपको पसंदीदा उपहार मिल सकता है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जीवनसाथी संग घूमने जा सकते हैं. अपने प्रेमी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीद सकते हैं. हर बात को आज प्रसन्न मन से सुन लेंगे.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दिन सामान्य रहेगा. नौकरी में ट्रांसफर से आप अपने करीबी से दूर होंगे जिससे रिश्तों की गरमाहट कमजोर होगी. पार्टनर के बीच भी टेंशन और तनाव रहेगा.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. रोमांटिक मूड में रहेंगे और पहली बार में ही किसी को अपना दिल दे बैठेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी आपको रिझाने की पूरी करेगा. प्रेमिका की मधुर बातों से प्रेमी का दिल आकर्षति होगा. ईगो को दूर रखकर रिश्तों में मिठास लाएंगे.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
संबंधों में स्थिरता आएगी. रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को वाणी पर कंट्रोल करना बेहतर होगा. किसी बात को लेकर मूड खराब होगा और गुस्सा पार्टनर पर उतरेगा. मैरिड कपल बच्चों संग नरमी बरतें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्यार वाले रिश्ते को मजबूती मिलेगी. प्रेमी की ओर आकर्षण बढ़ेगा और रोमांटिक मूड में होंगे. छुप-छुप कर प्यार करने वाले आज अपने घर वालों के सामने रिश्ते को स्वीकार करेंगे. विदेश जाने का अवसर मिल सकता है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी लेकिन रिश्ते की डोर कमजोर होगी. लव कपल्स के बीच दूरियां आएंगी. मैरिड कपल में पत्नी को धनलाभ की संभावना है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
जिससे आप मिलना चाहते हैं शायद आज वो मुलाकात संभव नहीं है. जिनकी शादी नहीं हुई है उनके विवाह के योग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >