Aaj Ka Love Rashifal, 23 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 23 अगस्त 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ बेकार का विवाद करने से बचें, अन्यथा परेशानी खड़ी होगी. प्रेमिका की किसी बात को नजरंदाज करने के कारण आपसी मनमुटाव होगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहने वाली है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 आज आप किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़े. रोमांस जीवन में वापिस आएगा. प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. अपनी मनभावन बातों से उसे मना लें. जीवनसाथी की योग्यता की आप कद्र करेंगे.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाओं के व्यक्त करने वाले हैं. साथी के साथ शांत मन से घरेलू समस्या का निदान खोजें. अविवाहित लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं. प्रेमिका के साथ विवाद करने से बचें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आपके एक से अधिक प्रेम-संबंध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं. क्रोध के कारण ब्रेकअप हो सकता है. मन के आक्रोश के कारण दाम्पत्य जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकता है. पति-पत्नी के बीच दूरियां आ सकती हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव पार्टनर की बातों का पलटवार करने से बचें, वरना आपसी तनाव बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन खुशियां बरकरार रखने के लिए घर में अपना व्यवहार नरम रखें. पार्टनर की चाहत पूरी कर सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
काम की अधिकता के कारण आप घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवा कर रहेंगे. विदेश से कोई मेहमान आ सकता है. प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम-संबंधों में नवीनता लाएगी.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज आप अपने प्रिय को नहीं मिल पाएंगे. उसकी याद सताएगी. प्रेम विवाह का योग बन रहा है. विदेशों से भी रिश्ता आ सकता है. सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा. आप  आकर्षण और अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
जिम्मेदारियों के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताने वाले हैं. आज आपकी जिंदगी में कोई नया साथी आएगा. जिसके साथ खुलकर मस्ती करने का अवसर मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में पत्नी की बातों से मानसिक कष्ट होगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
विवाहित दम्पत्तियों के लिए दिन नई खबर लाएगा. आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है. समझदार पढ़ा लिखा जीवनसाथी मिल सकता है. माता-पिता की रजामंदी मिल सकती है. अगर आप काफी समय से अपने लिए योग्य लाइफ पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं तो मन की मुराद पूरी हो सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं. पार्टनर से बातचीत के समय पूरी तरह सतर्क रहें. प्रेमिका किसी रोमांटिक स्थान की सैर के लिए जिद्द कर सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को कोई उपहार देने वाले हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 आप अपने भविष्य के लिए जो प्लान बनाये हैं, उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ गया है. फ्रैंड को प्रपोज करने के लिए डर को मन में न आने दें. मन में खुशी है. जीवनसाथी का साथ है. लवर के साथ कुछ सुखपूर्ण पल व्यतीत करेंगे. नया मित्र मिलेगा. डेट पर जा सकते है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है. प्यार में एक दूसरे को हैरान करने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ जर्मजोशी से पेश आने वाले हैं. वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव महसूस करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >