Aaj Ka Love Rashifal, 17 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लवर के साथ आपका दिन खराब हो सकता है. पति -पत्नी में भी थोड़ा मनमुटाव हो सकता है. बच्चों का विवाह तय कर सकते हैं. परिवार का सहयोग आपकी हिम्मत बनेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन लव पार्टनर को विवाह के लिये प्रपोज करने के लिये उत्तम है. नये लव रिलेशन की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. कोई आप को बहुत पसंद आ सकता है. रोमांटिक दिन हैं साथी के साथ शाम बेहतरीन बनेगी. मैरिड दम्पत्ति के रिलेशन में मधुरता बढ़ेगी.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. अपने साथी को अपने परिवार वालों से मिला सकते हैं. आपके रिश्ते में खुशी दस्तक दे सकती है. अपने जीवनसाथी के गुस्से को कंट्रोल करके रखें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपका प्यार मिल सकता है साथ ही नए दोस्त मिल सकते हैं. आज अपने पार्टनर के लिए कुछ खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आज आपके जीवन में एक नई रोशनी नजर आएगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
परिवारवाले आपके शादी के बारे में सोच रहे हैं. जिसे जानने के बाद आप थोड़े मायूस हो रहे हैं. विवाह की तारीख तय करने में थोड़ी देरी आएगी. आपका पार्टनर आपसे बहुत प्यार करता है. ऐसे में आप उन्हें अपने साथ रखने कहीं बाहर लेकर जाए.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपका मन लव पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने जाने को करेगा लेकिन, किसी न किसी कारण वश, प्रोग्राम नहीं बन पाएगा. ऐसे में आप नाराज होने की बजाय घर पर ही कुछ अच्छा प्लान बनाएं.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
पति -पत्नी में मनमुटाव हो सकती है. आपसी बातचीत गलतफमियों को दूर करेंगी. घर में धन संबंधी परेशानियां रहेगी. लव पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
घर पर कोई विवाह का प्रस्ताव ला सकता है. लव लाइफ अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.  कुछ लोगों के जीवन में ससुराल पक्ष की वजह से दिक्कत आ सकती है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
अपने प्रेमी के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई न करें. मैरिड कपल की लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लड़के-लड़की को उनके पसंद का पार्टनर मिलेगा. आपके गलत रिलेशन के बारे में आपके साथी को पता चल सकता है. जिस वजह से आपका रिश्ता खराब हो सकता है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आपके पार्टनर के आंखों में कोई दिक्कत हो सकती है. लव लाइफ अच्छा रहेगा. मैरिड कपल के लिए आज का दिन अच्छा है. दोनों मिलकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपका दिल खुश रहेगा. अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा. इसके साथ ही आपका पार्टनर आपसे अच्छा व्यवहार करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >