Aaj Ka Love Rashifal, 16 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

लव रिलेशन मैरिज रिलेशन में बदल सकता है. आपके नए मित्र और प्यार के नए रिश्ते बन सकते हैं. प्रेमी का फ्लर्ट करना आपको पसंद आएगा. दफ्तर के कार्यों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है. लव पार्टनर को दिया हुआ वादा पूरा करेंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेमिका से साथ रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं. मनचाहा जीवनसाथी की तलाश पूरी कर सकते हैं. साथी को भरपूर प्यार देने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ किसी मनमोहक स्थान पर घूमने जा सकते हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

विवाह और प्रेम के लिए आशावादी दिन है. आपका अपने प्रिय के साथ बहुत लगाव है. टूटे हुए रिश्तों में सुधार आएगा. अपने पार्टनर पर आप शक कर सकते हैं, जिसके कारण दूरियां बढ़ेंगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज किसी व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क में आने पर प्यार हो सकता है. लव पार्टनर आर्थिक मदद मांग सकती है. दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा. प्रेमी के साथ बहुत दिनों से चल रहा विवाद खत्म होगा.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आपका आकर्षण और सुंदरता मन मोह लेगी. आपके अधिक लव रिलेशन साथी को पता चल सकते हैं, जिसके कारण मैरिड कपल के बीच लड़ाई हो सकती है. अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं. ब्रेकअप भी हो सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आज लव लाइफ में बहुत अधिक व्यस्त रहने वाले हैं. नया रिश्ता बहुत जल्द वैवाहिक जीवन में बदलने वाला है. प्रेमिका के सामने प्यार का इजहार करने में संकोच होगा. प्रेमी से शादी के लिए सकारात्मक उत्तर मिल सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

मैरिड कपल के रिश्तों में दरार आ सकती है. युवक युवतियों के लिए रोमांटिक दिन, रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़़ेंगी. साथी से फ्लर्ट कर सकते हैं. फेसबुक पर स्टेट्स को लाईक मिलेंगे. नौकरी में तकलीफें बढ़ सकती हैं, जिसका असर जीवन पर पड़ेगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

पार्टनर कहीं घूमने जाने का जिद्द कर सकता है. रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाने के लिए खुश खास करने वाले हैं. अविवाहित लोग शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

मैरिड कपल के लिए खुशियों भरा दिन है. मतवालापन छाया रहेगा. सिंगल युवक युवतियों की जिंदगी में प्यार का रस घुल सकता है. प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे. कुछ लोगों की शादी तय होने के योग हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

लव लाइफ में आ रही अड़चनें दूर होगी. लव पार्टनर के साथ रिश्ता और भी अधिक गहरा होगा. वैवाहिक जीवन में साथी आपका पूरा ख्याल रखने वाला है. शादी के लिए इस समय हामी भरना ठीक नहीं रहेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

रोमांच से भरा दिन. अपने लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं. उत्तम दिन, प्रियतम को मन की बात कह डालिए. आज लवर पूरे मूड में रहेगा और आपकी हर बात मान सकता है. वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा. संयम से काम लें तो अच्छा रहेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज प्रेमी शादी के लिए कह सकता है. घरेलू मसले पर पत्नी से आपसी विवाद होने की संभावना है. लव लाइफ के लिए की गई कोशिश कामयाब होगी. अविवाहित लोग माता-पिता के कहने पर शादी के लिए हामी भर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >