Aaj Ka Love Rashifal, 14 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी आज आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है. दिल खुश है. साथी के साथ मौज मस्ती होगी. मॉल या शापिंग के लिए जा सकते हैं. अगर आत्मविश्वास के साथ मित्र को प्रपोज करेंगे तो वह आपके प्यार को स्वीकार कर सकता है. अगर जीवनसाथी की सेहत खराब चल रही थी वह अब बेहतर होगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए बहुत खूबसूरत दिन, आपका लव पार्टनर आपका हर कार्य में सहयोग करेगा. पिता की मदद के कारण लव मैरिज सम्पन्न हो सकती है. जीवनसाथी के नाम से निवेश करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा. दिन रंगीन है. शाम भी रंगीन रहेगी. अगर आप लव पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो कोशिश करें मिल जाएगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव पार्टनर के साथ पुराने झगड़े मिटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा. बच्चों से सौभाग्य प्राप्त होगा. प्रेमी को सम्मान मिल सकता है. लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. अगर आपका लवर आपसे रूठ गया है तो उसे मना लीजिए.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दिन रोमांटिक है, फ्लर्ट करने का मूड है. लेकिन शायद आपके लव रिलेशनशिप को किसी की नजर लग गई है. मिलने का प्रोग्राम बनता  है फिर टूट जाता है. अपने प्रेमी पर ज्यादा एटेंशन दीजिए, नजदीकियां बढ़ेंगी. अगर अकेले हैं तो साथी मिलने की संभावना है. अपने मित्रों के साथ मोबाईल या फेसबुक से जुड़े रहें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
मेहनत का नतीजा मिलेगा. नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आएगा. लव कपल से मैरिड कपल बनने के संयोग बना हुआ हैं. पिता की बीमारी पर खर्चा अधिक हो सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
जो बात आपको कई दिन से परेशान कर रही थी वह भावनाएं अपने लवर को व्यक्त करेंगे. अपनी जरूरतें अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे, अपने रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए अधिक समर्पण की आवश्यकता है.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
विवाह या सगाई के लिए शुभ दिन, अगर विवाह या रिश्ते की बात टल रही थी तो आज तय हो सकती है. प्रेमी के साथ अनबन रहेगी. ऊंची वाणी या क्रोध से दूर रहें. आप मजबूत व्यक्ति हैं. मोबाइल या सोशल मीडिया पर बिजी रहेंगे. कार्य में नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्यार भरा दिन होगा, वैवाहित दंपत्ति के लिए बेहतरीन दिन, जीवनसाथी को अचानक लाभ हो सकता है. लिवइन रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को आपसी समन्व्य बनाना पड़ेगा. आपके मैरिज प्रपोजल पार्टनर रिजेक्ट कर सकता है. लव पार्टनर की स्थिति को समझने की आवश्यकता है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दिन बहुत बिजी रहने वाला है. लाइफ के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है. घर, कार्य आदि में तरक्की मिलने की सम्भावना है. जीवनसाथी कोई कटु बात कह सकता है,जो आपको बुरी लग जाए. लाइफ में प्यार रहे इसके लिए पार्टनर के साथ हॉलीडे का कार्यक्रम बना सकते हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
घर में अनुकूलता कम रहेगी, लवर के साथ झगड़ा हो सकता है, ब्रेकअप हो सकता है. जीवनसाथी पर खर्चा आपका मूड खराब कर सकता है. अतिरिक्त प्रेम संबंध बन सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप खूबसूरत लगना चाह रहे हैं. दिल में मस्ती है. लाइफ पार्टनर का साथ दिन को और रंगीन बना देगा. प्रेमी की सभी तारीफ करेंगे. बॉस से अच्छी पटेगी, पति-पत्नी में बीमारी या नौकरी को लेकर तनाव रहेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह आपको मिल सकता है. प्यार के रिश्ते में नई उम्मीदें जगेंगी, लवर आज आपके मन की बात समझेगा. दिन अनुकूल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >