Aaj Ka Love Rashifal, 10 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका मन उदास रहेगा. किसी मित्र से हुई अचानक मुलाकात से आपमें स्फूर्ति आ जायेगी. आज अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
भाई से विवाद हो सकता है. आज किसी से न उलझें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. नौकरी पेशा लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी दोस्त से लड़ाई हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आज हड्डियों में दर्द रह सकता है. पिता से विवाद होने के योग हैं. परिवार के साथ के साथ खाना खाने जा सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपको गुस्सा ज्यादा आयेगा, लेकिन शाम तक मन शांत हो जायेगा. घर में रिश्तेदार आ सकते हैं. भावना पक्ष प्रबल रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा पर जाते समय भगवान शिव का ध्यान करना शुभ रहेगा. आज अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
अपने विवेक से तनावपूर्ण स्थिति को संभाल लेंगे. प्रेमियों के बीच आज दूरियां बन सकती हैं. शादी-शुदा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
जीवन साथी से वाद-विवाद होने के योग है. शाम तक सब ठीक हो जाएगा. अपने प्रिये के साथ के लिए आज लड़ाई होने के योग है. मन और वाणी पर काबू रखें.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज धन लाभ होने के योग हैं. आज दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है. आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है. आज मन शांत रखने में ही आपकी भलाई है. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
किसी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम विवाह के लिए आज का दिन अति उत्तम है. जीवनसाथी की सलाह से बिगड़े काम बन जाएंगे.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आप अपने विवेक से इस विवाद को खत्म कर देंगे. युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी का प्रमोशन भी हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >