लव राशिफल 25 मार्च 2026: आज इन राशियों के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, जानें किसे मिलेगा पार्टनर का प्यार

Aaj Ka Love Rashifal 24 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है और आज प्रेम का आकाश बहुत ही हलचल भरा रहने वाला है.

Aaj Ka Love Rashifal 24 March 2026: आज चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति एक साथ मिथुन राशि में हैं, जो भावनाओं का सैलाब लाएंगे, वहीं मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति प्रेम संबंधों में कुछ कड़े इम्तिहान भी ले सकती है. आइए जानते हैं पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…

मेष आज का लव राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए किसी खतरे से कम नहीं है, क्योंकि मिथुन राशि के चंद्रमा आपकी वाणी में कड़वाहट घोल सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी पुरानी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है, जो अलगाव तक पहुंच सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है, लेकिन शाम ढलते ही रोमांस की वापसी होगी. आज मंगल और राहु के प्रभाव के कारण गुस्से पर काबू रखना ही समझदारी है.

वृषभ आज का लव राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में गुरु-चंद्र की युति रिश्तों में मिठास घोलेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज आपसी समझ बढ़ेगी और आप एक-दूसरे को महंगे उपहार दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सुखद और रोमांटिक पल आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बस ध्यान रखें, शनि की दृष्टि के कारण पार्टनर पर शक करने से बचें वरना बना बनाया खेल बिगड़ सकता है.

मिथुन आज का लव राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी ही राशि में गजकेसरी योग (गुरु-चंद्र युति) बन रहा है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आकर्षण चरम पर रहेगा और आप साथ में यादगार समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा और आप किसी मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह भविष्य के लिए शुभ साबित होगा.

कर्क आज का लव राशिफल

कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमी पैदा होने का डर है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. आज एकांत में समय बिताना और विवादों से दूर रहना ही आपके हित में है.

सिंह आज का लव राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लव लाइफ में नई ऊर्जा भरेगा, क्योंकि एकादश चंद्रमा और गुरु आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज काफी रोमांटिक पल बीतेंगे और आप अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से खुशी मिलेगी, जिससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा. केतु के प्रभाव के कारण कभी-कभी मन में बेचैनी हो सकती है, लेकिन पार्टनर का साथ आपको संभाल लेगा.

कन्या आज का लव राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि दशम भाव का चंद्रमा आपके काम और प्रेम के बीच संतुलन बिगाड़ सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच समय न दे पाने के कारण शिकायतें बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में अनबन होने की संभावना है, क्योंकि आपकी प्राथमिकता आज आपका करियर हो सकता है. मीन के शुक्र की स्थिति शाम को कुछ रोमांटिक पल दे सकती है, इसलिए अपने पार्टनर को थोड़ा समय जरूर दें.

तुला आज का लव राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि भाग्य भाव के चंद्रमा और गुरु आपके प्रेम को विवाह में बदलने का योग बना रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवाद बढ़ेगा और आप एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. कुम्भ के मंगल की दृष्टि आज आपको थोड़ा जिद्दी बना सकती है, इससे बचें.

वृश्चिक आज का लव राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा गुप्त संबंधों का खुलासा कर सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास की कमी और धोखा मिलने जैसी स्थितियां बन सकती हैं, सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से अनबन हो सकती है। आज पार्टनर के साथ बहस करना आपके रिश्ते को भारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए मौन रहना ही बेहतर विकल्प है.

धनु आज का लव राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि सप्तम भाव में गुरु-चंद्र की युति आपके दांपत्य जीवन को स्वर्ग जैसा बना देगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन प्रस्ताव करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ गहरी आत्मीयता और रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. मीन के सूर्य और शनि की युति कभी-कभी पुराने जख्म कुरेद सकती है, पर गुरु का प्रभाव सब ठीक कर देगा.

मकर आज का लव राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा शत्रुओं और विवादों को जन्म देगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है जो मानसिक तनाव बढ़ाएगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. हालांकि, कुम्भ के शुक्र की शुभ दृष्टि से देर रात तक स्थितियों में सुधार होगा और गलतफहमियां दूर होंगी.

कुम्भ आज का लव राशिफल

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियों के रंग भरेगा, क्योंकि पंचम भाव का चंद्रमा आपकी रचनात्मकता और रोमांस को बढ़ाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज डेटिंग और मनोरंजन के भरपूर मौके मिलेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे. अपनी राशि में स्थित मंगल और राहु के कारण कभी-कभी आप आक्रामक हो सकते हैं, जो पार्टनर को डरा सकता है, इसलिए व्यवहार नरम रखें.

मीन आज का लव राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य-शनि की युति आपको भावुक और थोड़ा उदास बना सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज भावनात्मक दूरियां महसूस हो सकती हैं. वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन पार्टनर की कोई बात आपको चुप सकती है. चतुर्थ चंद्रमा के प्रभाव से आप घर पर ही रोमांटिक पल बिताने की कोशिश करेंगे, जो रिश्ते में ताजगी लाएगा.

Also Read: पंचांग 25 मार्च 2026: आज चैत्र शुक्लपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >