लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026: आज 12 मार्च 2026, गुरुवार का दिन है. चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026: आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. वहीं शुक्र और शनि की मीन राशि में मौजूदगी प्रेम संबंधों में भावुकता और अनुशासन दोनों लाएगी. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों की लव लाइफ कैसा रहने वाला हैं.

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का योग बना रहा है. लाभ भाव के मंगल और सूर्य आपके रिश्तों में जोश भरेंगे, जिससे रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. राहु के प्रभाव से किसी पुरानी बात पर अनबन भी हो सकती है.

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है. आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति गुप्त संबंधों के उजागर होने का डर पैदा कर सकती है. मंगल और बुध की कुम्भ राशि में स्थिति आपके बीच संवाद की कमी ला सकती है, जिससे पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. वैवाहिक जीवन में शक और गलतफहमी के कारण तनाव बढ़ सकता है. आज एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा और पंचम भाव में शुक्र की स्थिति प्रेम में गहराई लाएगी. आज आप पार्टनर को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं जिससे रिश्ते में नयापन आएगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस चरम पर रहेगा . आज आप दोनों साथ में यादगार समय बिताएंगे.

मिथुन राशि: आपकी लव लाइफ में आज भारी उथल-पुथल हो सकती है. आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में गुरु आपको थोड़े जिद्दी स्वभाव का बना सकते हैं. पार्टनर की किसी बात को दिल से न लगाएं वरना छोटी सी बहस बड़े झगड़े का रूप ले सकती है. वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने के लिए आपको झुकना पड़ सकता है.

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए प्रेम के मामले में मिला-जुला रहने वाला है. छठे चंद्रमा के कारण पार्टनर की सेहत आपको चिंतित कर सकती है. राहु की कुम्भ राशि में स्थिति आपके बीच किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप का संकेत दे रही है. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ से आप हर मुश्किल को सुलझा लेंगे और शाम तक माहौल रोमांटिक हो जाएगा.

सिंह राशि: प्रेम के मामले में आज आपकी किस्मत चमक सकती है. केतु आपकी ही राशि में है और चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं. अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. वैवाहिक जीवन में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आप दोनों को और भी करीब ले आएगी.

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. आपकी राशि के सप्तम भाव में शनि और शुक्र की युति पार्टनर के साथ गंभीर विवाद पैदा कर सकती है. आपकी बेरुखी पार्टनर को उदास कर सकती है. वैवाहिक जीवन में ठंडे दिमाग से काम लें वरना बात अलगाव तक पहुँच सकती है.

तुला राशि: आज आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. तीसरे चंद्रमा और पंचम भाव के मंगल आपके भीतर आकर्षण बढ़ाएंगे. आप अपने पार्टनर के साथ किसी पार्टी या समारोह में जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने विवाद सुलझ जाएंगे.

धनु राशि: आज आपकी लव लाइफ बेहद खास रहने वाली है. चंद्रमा आपकी ही राशि में संचरित हो रहे हैं. आज आप अपने पार्टनर की आँखों में खोए रहेंगे और घंटों बातें करेंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपके हर निर्णय में सहयोग देगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

मकर राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें. द्वादश भाव का चंद्रमा खर्चों के साथ-साथ रिश्तों में भी दूरी ला सकता है. किसी बात पर पार्टनर से ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है, धैर्य रखें. वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों की बातों में आकर अपने साथी पर संदेह न करें.

कुंभ राशि: आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपके लव लाइफ को बेहद रोमांचक और कभी-कभी तनावपूर्ण बना सकती है. आज आप बहुत ज्यादा इमोशनल महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में नोक-झोंक तो होगी लेकिन प्यार भी बरकरार रहेगा.

मीन राशि: आज का दिन प्रेम के लिए वरदान साबित हो सकता है. शुक्र और शनि आपकी ही राशि में हैं. लंबे समय से चली आ रही अनबन खत्म होगी और रोमांटिक मुलाक़ात के योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी और आप अपने साथी के प्रति समर्पित महसूस करेंगे.

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >