Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को कुंभ राशि वालों को ग्रहों का अद्भुत संयोग आपके लिए नए कारोबारी अवसर, नेटवर्किंग में लाभ और रिश्तों में मजबूती लाएगा. तरक्की और नए संपर्कों के लिए दिन बेहद खास रहेगा. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
पार्टनरशिप और पैसों के मामले आज ज्यादा रहेंगे. किसी क्लाइंट या बिजनेस पार्टनर से जरूरी बातचीत हो सकती है. दूसरे शहर या विदेश से जुड़ा काम भी मिल सकता है. डील फाइनल करने से पहले कागज जरूर देख लें.
रिलेशनशिप
व्यस्तता के कारण घर या पार्टनर को समय कम मिलेगा. दूर रहने वाले किसी करीबी से बात हो सकती है. रिश्ते में दूरी महसूस हो तो खुद ही पहल कर लेना बेहतर है.
लव लाइफ
थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, खासकर अगर दोनों अपने-अपने काम में उलझे हैं. इसे लेकर तुरंत परेशान न हों. बात करेंगे तो गलतफहमी दूर हो सकती है. ऑनलाइन या दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से जुड़ाव भी बढ़ सकता है.
हेल्थ
नींद पर ध्यान देना होगा. देर रात तक जागना आज थका देगा. थोड़ा आराम करें और दिन को बहुत ज्यादा खींचने से बचें.
शुभ रंग: नीला. शुभ अंक: 8
उपाय
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.