Aaj ka Kumbh rashifal 3 april 2024: आज मानसिक तनाव हो सकता है

Aaj ka Kumbh rashifal 3 april 2024: आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 3 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कुंभ- कुंभ राशि के लिए 3 अप्रैल का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है.व्यापार के क्षेत्र में आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं.विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, जिससे सफलता मिलेगी.

लव राशिफल

आज का दिन भावनात्मक रूप से अच्छा होने जा रहा है. आप अपने साथी के प्रति वफादार होंगे. आज फैमिली को समय देने का दिन है. कहीं बाहर घूमनें जा सकते हैं. अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ डिमांड करता है तो जेब की तरफ नजर डालकर ही खर्च करें. बुजुर्ग जोड़े किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

शुभ अंक-9
शुभ रंग- आसमानी

Aaj Ka Rashifal,3 अप्रैल 2024

बुधवार के दिन करें गणेश भगवान की पूजा

बुधवार का दिन बुधदेव को समर्पित है. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहते है. ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश की पूजा करने से गणेश जी खुश होकर अपने भक्त के कष्टों को नष्ट कर देते हैं.

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

‘ॐ गं गणपतये नमः’
ये मंत्र गणेश जी के प्रभावशाली मंत्रों में से एक है. आज अगर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें तो आपके हर कार्य सफल होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >