Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 March 2026:कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग बना हुआ है. यह अद्भुत संयोग आपको करियर में बड़ी ऊंचाइयों पर ले जाएगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में पंचग्रही योग होने से बेरोजगारों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है. व्यापार में नए इनोवेटिव आइडियाज आपको प्रतिस्पर्धियों से बहुत आगे निकाल देंगे.
लव लाइफ: आज जीवनसाथी का साथ आपके लिए वरदान साबित होगा. कठिन परिस्थितियों में भी पार्टनर आपकी ताकत बनेगा जिससे आप हर चुनौती को पार कर लेंगे. प्रेम संबंधों में रोमांस और विश्वास का नया अध्याय शुरू होगा और आप मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप खुद को बहुत ही चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, छठे चंद्रमा के कारण इन्फेक्शन वाली जगहों से थोड़ा बचकर रहें और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें. जिम या योग क्लास ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.
सावधानी: किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा विवाद हो सकता है.
उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
