Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज कर्क राशि वाले लेन-देन में रहें सावधान, धन हानि का योग

Aaj ka kark rashifal 7 April 2024: कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: कर्क राशि- आज किसी काम में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं. आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी. आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाह फल प्राप्त होगा. आपको परिजनों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है. आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता हैं. अपने परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए आपको सचेत रहने की जरूरत हैं.
सावधानी:- किसी भी कार्य को करने से पहले उसके हित या अनहित का ध्यान अवश्य रखें.
उपाय:- आज सूर्य अस्त होने से पहले गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल या पीले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >