Aaj Ka kanya Rashifal 8 April 2024: आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, नौकरी में यात्रा के योग

Aaj ka Kanya rashifal 8 April 2024: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka kanya Rashifal 8 April 2024: कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, कारोबार की स्थिति में सुधार होगा.ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं. परिश्रम अधिक रहेगा. धन में वृद्धि होगी, वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे. नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं. रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे. आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं. परिवार में स्थिति अभी यथावत रहेगी. यदि आपका कोई संपत्ति के क्रय विक्रय का मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसमें परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसमें वह सफल अवश्य होंगे. किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें.
सावधानी:- अपने आंख के प्रति सचेत रहें, मानसिक तनाव से बचे. पारिवारिक मतभेदों से जितना हो सकें अपने आप को बचाएं.
उपाय- कन्या राशि वाले आज चैत्र अमावस्या पर मौसमी फल एवं सब्जी का दान करें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

Also Read: Aaj ka Panchang 08 अप्रैल 2024: आज है सोमवती अमावस्या , जानें स्नान दान करने से पहले शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >