Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, जानें 4 फरवरी 2024 का राशिफल
Today horoscope आज का कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 4 फरवरी 2024 horoscope in hindi : कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
कन्या:- आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे. आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है. यात्रा मनोरंजक रहेगी.
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.