Aaj ka Kanya Rashifal 29 march 2024: परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा

Aaj ka Kanya Rashifal 29 march 2024: आज का तुला राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 29 मार्च 2024 horoscope in hindi: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज माता की बीमारी परेशानी दे सकती है. आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें. जो माफ करता है उसे बड़ा दिलवाला माना जाता है. परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा. दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे. कुछ मामलों में नई शुरुआत करने की जरूरत पड़ सकती है, अपनी सहनशीलता बरकरार रखें. आपको एकाग्रचित नहीं होने से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम मामलों में आज का दिन बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. कुछ लोंगो को अपने बॉस से प्रेम का प्रपोजल मिल सकता है. किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए लव पार्टनर के साथ जा सकते हैं.

हेल्थ राशिफल

आज अपनी आवाज पर नियंत्रण रखें। किसी से भी ऊंची आवाज में बात न करें, गले की समस्या से ग्रसित हैं तो इसकी सलाह नहीं दी जाती है. अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आज ध्यान देने की आवश्यकता है.

शुभ अंक—5
शुभ रंग-नीला

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

तुला राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आज आर्थिक मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के बड़े सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है इसलिए उनके प्रति सचेत रहने कि जरूरत है. किसी काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा हो सकती है.

शुक्रवार के दिन इन चीजों का ना करें सेवन

मेहनत करने वाले साधकों पर मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य ही बरसती है. आज मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ साथ उन्हें लाल फूल अर्पित करें. लक्ष्मी मां की ऐसी तस्वीर की पूजा जरूर करें, जिसमें वो कमल फूल में बैठी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >