Aaj ka kanya Rashifal 11 मार्च: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत, किसी भी बात को बाहर कहने से बचे

Aaj ka kanya Rashifal 11 मार्च: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj ka kanya Rashifal 11 मार्च: कन्या राशि- यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नही हुआ हैं तो आपको अपने पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं जिससे घर में खुशियाँ आएगी. किसी भी बात को बाहर कहने से बचे तथा- सही समय पर ही दूसरों के साथ सांझा करे.प्रयास सफल रहेंगे. प्रशंसा प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. लाभ होगा. व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा.

लव राशिफल- अपने पार्टनर की बात पर ध्यान दें. प्रेमी के मन का ख्याल रखें. पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है. आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें. इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

हेल्थ राशिफल- स्वास्थ्य के प्रति सचेत जीवन जीने का यह समय है. मंगल आज आपके स्वास्थ्य भाव को सक्रिय करता है. इससे आपको अपनी वेलनेस पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा मिलती है. हो सकता है कि जिस फिटनेस व्यवस्था या आहार योजना पर आप विचार कर रही हैं, उसे शुरू करने के लिए यह एकदम सही दिन है.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9

इस सप्ताह इन 7 राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों का स्वभाव
फटाफट मन एकाग्र हो जाता है, अगर मामला धन का हो. बाकी मामलों में ये जानबूझकर मन नहीं लगाना चाहते. मन और ध्यान लगाने के लिए इनको नियमित रूप से नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए. साथ ही हल्की सुगंध का प्रयोग करते रहना चाहिए.

कन्या राशि का मंत्र (Kanya Rashi Mantra)
ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नमः ।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >