Aaj ka kanya Rashifal 10 मार्च: आज जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने का योग, इन जगहों पर रहे सचेत

Aaj ka kanya rashifal 10 मार्च: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj ka kanya Rashifal 10 मार्च:- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा. घर परिवार में आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आप किसी व्यक्ति की मदद के लिए प्रयासरत रहेंगे. परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी, जिससे आप खुश रहेंगे.

लव राशिफल- जीवनसाथी के साथ परिवार के कारण झगड़ा हो सकता है. साथी के भावनाओं की कद्र कीजिए. पति-पत्नी खुशनुमा शाम बिताएंगे. बच्चों के अच्छे परिणाम आने का योग बन रहा है.

हेल्थ राशिफल- आज आपको अस्वास्थ्यकर भोजन नहीं करना चाहिए. महिलाओं को कुछ स्त्री रोग संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और गर्भवती महिलाओं को अपने महत्वपूर्ण महीनों में स्कूटर की सवारी नहीं करनी चाहिए. जो लोग बेचैनी महसूस करते हैं उन्हें तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- सफ़ेद


कन्या राशि वालों का स्वभाव

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि में जन्मे जातक पढ़ने लिखने में ज्यादा रूचि रखते हैं. अमूमन कन्या जातक ईमानदार और स्पष्टवादी भी होते हैं. हालांकि कई बार इनका व्यवहार इन्हीं के खिलाफ हथियार का काम कर जाता है. मसलन मीन मेख निकालने (अधिक सोच-विचार करना) की आदत से अक्सर ये मजाक के पात्र बन जाते हैं. कई बार ये सही होते हैं लेकिन लोग इनके पक्ष को नजरअंदाज करते हैं ऐसे में ये हथियार डाल देते हैं.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंतिम सप्ताह ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >