कन्या राशिफल 07 फरवरी 2026: आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें विशेष ध्यान

Aaj Ka Kanya Rashifal 07 Febuary 2026: आज 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति अनुशासन और साहस दे रही है, जबकि कुंभ राशि में बुध-शुक्र-राहु का त्रिग्रही योग तकनीकी प्रगति और आकर्षण बढ़ा रहा है. चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में जाना मानसिक संतुलन और रिश्तों की ओर युवाओं का ध्यान खींचेगा.

Aaj Ka Kanya Rashifal 07 Febuary 2026: कन्या (Virgo)- बुध का कुंभ में गोचर आपको प्रैक्टिकल बनाएगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां तनाव दे सकती हैं. आज आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा. सोशल लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. अगर पापा की तबीयत थोड़ी खराब है, तो उनका खास ख्याल रखें. संपत्ति या घर से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ में गोचर आपको प्रैक्टिकल और तर्कसंगत बनाएगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे. संपत्ति या घर से जुड़ा कोई पुराना कानूनी मामला आज आपके पक्ष में सुलझ सकता है. बिजनेस में आज आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी.

लव लाइफ: पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ लव लाइफ पर तनाव डाल सकता है. पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालना होगा. पिता या घर के बड़ों की सलाह आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है; विशेषकर पाचन तंत्र कमजोर रहेगा. पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उनका नियमित चेकअप कराएं. खुद को फिट रखने के लिए सुबह की सैर को दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: बेमतलब के खर्चों और सोशल लाइफ की फालतू की चर्चाओं से खुद को दूर रखें.

उपाय: पक्षियों को दाना डालें और शनि चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक-4. शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >