Aaj Ka Gen-Z Rashifal 2 May 2026: आज 02 मई 2026 दिन शनिवार है.आज का दिन शनिदेव के लिए समर्पित है,शनि के पूजन करने से शनि दोष से राहत मिलता है पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुद्ध कृष्णपक्ष तिथि एकम प्रतिपदा रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा उपरांत द्वितीया तिथि आरम्भ हो जाएगी,व्यातिपात योग है यह अस्थिरता का योग है जिसके कारण मांगलिक कार्यक्रम तथा ट्रेवल के लिए शुभ नहीं माना जाता है संभवतः आज के दिन ट्रेवल का प्लान कैंसिल करे.चंद्रमा विशाख नक्षत्र में संचरण करेगे रात्रि 11:11 मिनट तक जिसे सुख समृद्धि तथा एनर्जी का दिन रहेगा.हार्ड वर्किग का दिन रहेगा.लेकिन लव लाइफ में फास्ट एक्सन नहीं ले.राहुकाल सुबह 10:00 से 12:00 दोपहर तक रहेगा, इस अवधि में शुभ कार्य नहीं करे नेगेटिव एनर्जी का टाइम रहेगा.दिशा शूल -पूर्व दिशा का आज पूर्व दिशा की ट्रेवल नहीं करे अगर ज्यादा इमरजेंसी है ट्रेवल करने से पहले दही खाकर यात्रा कर सकते है,अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा,आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन Gen-Z के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की सातवें भाव में संचरण करेंगे आज आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा, लेकिन हर काम में जल्दबाजी आपको उलझा सकती है. शनि मंगल द्वादश पढ़ाई में अगर आप शॉर्टकट लेने की कोशिश करेंगे तो बाद में रिवीजन में दिक्कत आ सकती है, इसलिए बेसिक्स पर ध्यान दें.करियर के मामले में आज नए आइडिया दिमाग में आएंगे, लेकिन उन्हें तुरंत लागू करने के बजाय सही टाइम का इंतजार करें. सूर्य पहला भाव में है आप किसी इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं तो आज प्रैक्टिस करना फायदेमंद रहेगा. लव लाइफ में आप ज्यादा एक्सप्रेसिव रहेंगे, लेकिन सामने वाले की फीलिंग्स को भी समझना जरूरी है. दोस्तों के साथ बातचीत से आपका मूड बेहतर होगा, लेकिन किसी की पर्सनल बात को मजाक में न लें. सोशल मीडिया पर आज आपको अटेंशन मिल सकता है, लेकिन उसमें ज्यादा उलझना नुकसानदायक हो सकता है. हेल्थ के लिहाज से थोड़ा डिहाइड्रेशन महसूस हो सकता है, इसलिए पानी ज्यादा पिएं. दिन का अंत आपको कुछ नया सीखने का एहसास देगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीच
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाकर 5 मिनट ध्यान करें
वृषभ राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की छठे भाव में संचरण करेंगे आज का दिन आपके लिए स्टेबिलिटी और पेशेंस का टेस्ट लेकर आएगा. पढ़ाई में धीरे-धीरे आगे बढ़ना ही सही स्ट्रेटजी होगी, जल्दबाजी में कुछ मिस हो सकता है. शनि, मंगल एकादश भाव में है अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आज पुराने टॉपिक्स को रिवाइज करना बेहतर रहेगा. करियर में आज आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है जो पहले थोड़ा बोरिंग लगे, लेकिन वही आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. शुक्र पहला भाव में है लव लाइफ में कम्युनिकेशन गैप से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें. फैमिली का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. बुध अस्त है फाइनेंस के मामले में आज अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग से. खुद को रिलैक्स करने के लिए म्यूजिक या हल्की वॉक लेना अच्छा रहेगा. हेल्थ नॉर्मल रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें. दिन धीरे-धीरे पॉजिटिव नोट पर खत्म होगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मिंट ग्रीन
उपाय: शाम को तुलसी के पास दीपक जलाकर मन शांत करें
मिथुन राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की पंचम भाव में संचरण करेंगे आज आपका माइंड बहुत एक्टिव रहेगा और आप एक साथ कई चीजों को संभालने की कोशिश करेंगे. सूर्य और बुध एकादश भाव में है पढ़ाई में नया टॉपिक समझने में आसानी होगी, खासकर अगर आप ग्रुप स्टडी करते हैं तो ज्यादा फायदा मिलेगा. करियर में नेटवर्किंग आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है, शनि और मंगल दशम भाव में है किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है. अगर आप कंटेंट क्रिएशन या डिजिटल फील्ड में हैं तो आज आपकी क्रिएटिविटी हाई रहेगी. शुक्र लव लाइफ में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचें. दोस्तों के साथ प्लान बन सकता है जो आपको फ्रेश महसूस कराएगा. सोशल मीडिया पर आपकी एक्टिविटी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है, लेकिन स्क्रीन टाइम लिमिट में रखें. हेल्थ के लिहाज से आंखों और सिर में हल्का स्ट्रेस हो सकता है. दिन प्रोडक्टिव रहेगा और आपको सैटिस्फैक्शन देगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: स्काई ब्लू
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर नए काम की शुरुआत करें
कर्क राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज आपका इमोशनल साइड थोड़ा ज्यादा एक्टिव रहेगा, जिससे छोटी-छोटी बातें भी दिल को टच कर सकती हैं. सूर्य और बुध दशम भाव में है पढ़ाई में आपको अकेले और शांत माहौल में ज्यादा फोकस मिलेगा, खासकर अगर आप किसी कठिन सब्जेक्ट को समझने की कोशिश कर रहे हैं. आज का दिन रिवीजन और कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए अच्छा है. करियर में थोड़ी प्रेशर वाली सिचुएशन बन सकती है, जैसे अचानक डेडलाइन या एक्स्ट्रा टास्क, लेकिन अगर आप टाइम मैनेजमेंट सही रखते हैं तो सब कंट्रोल में रहेगा. शुक्र एकादश भाव में है लव लाइफ में आज आपको थोड़ा ज्यादा केयर और अटेंशन दिखाना होगा, क्योंकि पार्टनर आपकी भावनाओं को समझना चाहता है. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने दोस्त के साथ कनेक्शन फिर से बन सकता है. फैमिली के साथ बातचीत आपको मेंटल पीस देगी और उनका सपोर्ट आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा. शनि और मंगल फाइनेंस के मामले में कोई छोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है, इसलिए प्लानिंग जरूरी है. हेल्थ में डाइजेशन और नींद का ध्यान रखें, क्योंकि ओवर थिंकिंग आपको थका सकती है. दिन का अंत आपको इमोशनल बैलेंस सीखने का मैसेज देगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान कर मन हल्का करें
सिंह राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज आपका कॉन्फिडेंस और चार्म दोनों ही हाई रहेंगे, जिससे लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे. पढ़ाई में अगर आप किसी ग्रुप प्रोजेक्ट या डिस्कशन में शामिल होते हैं तो आपकी लीडरशिप साफ नजर आएगी. आज आप नए आइडियाज के साथ कुछ अलग करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा. शनि और मंगल अष्टम भाव में है करियर में कोई नई जिम्मेदारी या मौका मिल सकता है, जिसे आप अपने स्टाइल में हैंडल करेंगे. अगर आप जॉब इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन प्रैक्टिस के लिए बेस्ट है. शुक्र दशम भाव में है लव लाइफ में रोमांटिक एनर्जी बनी रहेगी और आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की कोशिश करेंगे. सिंगल लोगों के लिए कोई नया अट्रैक्शन डेवलप हो सकता है. दोस्तों के साथ आउटिंग या सेलिब्रेशन का मूड बन सकता है. सूर्य और बुध के कारण फाइनेंस में थोड़ी ग्रोथ देखने को मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें. हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से कोई रिस्क न लें. दिन आपको मोटिवेशन और पॉजिटिविटी से भर देगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें
कन्या राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की दूसरे भाव में संचरण करेंगे.आज आप हर चीज को परफेक्शन के साथ करने की कोशिश करेंगे और यही आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ बनेगी. सूर्य शनि और मंगल की युति सातवें भाव में है पढ़ाई में आप डिटेल्स पर फोकस करेंगे, जिससे आपके कॉन्सेप्ट और क्लियर होंगे. अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन रिवीजन और टेस्ट प्रैक्टिस के लिए शानदार है. सूर्य और बुध की युति करियर में आज आपको कोई ऐसा टास्क मिल सकता है जिसमें आपकी एनालिटिकल स्किल्स की जरूरत होगी, और आप उसमें अच्छा परफॉर्म करेंगे. लव लाइफ में आज आप थोड़ा रिजर्व रह सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से शेयर करते हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा. सिंगल लोगों को आज अपने ऊपर काम करने का मौका मिलेगा. गुरु दशम भाव में है फैमिली के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जो आपके भविष्य के फैसलों को प्रभावित करेगी. फाइनेंस के मामले में आज बजट प्लान करना फायदेमंद रहेगा. हेल्थ में थकान या स्ट्रेस महसूस हो सकता है, इसलिए ब्रेक लेना जरूरी है. दिन प्रोडक्टिव रहेगा और आपको संतुष्टि देगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लैवेंडर
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें
ये भी पढ़ें: रोमांस बढ़ेगा या आएगी दूरी? पढ़ें आज 2 मई 2026 का मेष से लेकर मीन राशि का लव राशिफल
तुला राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की पहले भाव में संचरण करेंगे.आज आपका फोकस लाइफ में बैलेंस बनाने पर रहेगा, और यही आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. शनि मंगल छठे भाव में है पढ़ाई में अगर आप टाइम को सही तरीके से मैनेज करते हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे. सूर्य और बुध की युति सातवें भाव में है,आज का दिन क्रिएटिव सब्जेक्ट्स या प्रोजेक्ट्स के लिए खास अच्छा है. करियर में कोई नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उसे समझने और एक्सेप्ट करने से पहले आपको पूरी जानकारी लेनी होगी. शुक्र आठवें भाव में है लव लाइफ में आज हार्मनी और समझदारी बनी रहेगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा. सिंगल लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. दोस्तों के साथ कोई गहरी बातचीत आपको नई सोच दे सकती है. फाइनेंस के मामले में स्थिति स्टेबल रहेगी, लेकिन सेविंग पर ध्यान देना जरूरी है. हेल्थ अच्छी रहेगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. दिन स्मूद और पॉजिटिव रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पेस्टल पिंक
उपाय: मां लक्ष्मी को सुगंधित फूल अर्पित करें
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की द्वादश भाव में संचरण करेंगे.आज का दिन आपके लिए पूरी तरह “फोकस मोड ऑन” जैसा रहेगा, जहां आपका माइंड किसी एक लक्ष्य पर पूरी तरह टिक सकता है. सूर्य और बुध सातवें भाव में है भाव में है पढ़ाई में आप डिस्टर्बेंस को इग्नोर करके गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, जिससे कठिन से कठिन टॉपिक भी आसान लगने लगेगा. अगर आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपकी स्ट्रेटजी और कंसिस्टेंसी दोनों काम आएंगी. शनि और मंगल छठे भाव में है करियर में कोई ऐसा काम सामने आ सकता है जिसमें आपकी रिसर्च और एनालिसिस स्किल्स की असली टेस्टिंग होगी, और आप उसमें अच्छा परफॉर्म करेंगे. लव लाइफ में आज इमोशंस थोड़ा हाई रह सकते हैं, जिससे ओवररिएक्शन की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी है. सिंगल लोगों के लिए किसी के प्रति गहरा आकर्षण अचानक महसूस हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. दोस्तों के साथ आज आप थोड़ा सेलेक्टिव रहेंगे और हर किसी से अपनी बातें शेयर नहीं करेंगे. फाइनेंस के मामले में किसी भी तरह का रिस्की इन्वेस्टमेंट टालना सही रहेगा. हेल्थ में स्ट्रेस और नींद की कमी आपको थोड़ा थका सकती है, इसलिए डिजिटल डिटॉक्स मदद करेगा. दिन आपको सिखाएगा कि कंट्रोल और फोकस ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ कर आत्मविश्वास बढ़ाएं
धनु राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की एकादश भाव में संचरण करेंगे.आज आपका मूड फुल “एक्सप्लोर और एक्सपेरिमेंट” वाला रहेगा, जहां आप रूटीन से बाहर निकलकर कुछ नया ट्राय करना चाहेंगे. सूर्य और बुध पंचम भाव में है पढ़ाई में आपको प्रैक्टिकल और रियल लाइफ उदाहरणों से चीजें समझने में आसानी होगी, जिससे आपकी लर्निंग स्पीड बढ़ेगी. शनि और मंगल चौथे भाव में है अगर आप किसी नई स्किल जैसे कोडिंग, डिजाइनिंग या कम्युनिकेशन पर काम कर रहे हैं तो आज प्रोग्रेस दिखेगी. करियर में कोई नया प्रोजेक्ट या ट्रैवल से जुड़ा मौका मिल सकता है, जो आपके नेटवर्क को बढ़ाएगा. शुक्र छठे भाव में है शुक्र छठे भाव में है लव लाइफ में आज हल्का-फुल्का रोमांस और मस्ती का माहौल रहेगा, जिससे रिलेशनशिप में फ्रेशनेस आएगी. सिंगल लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है जो आगे चलकर इंटरेस्टिंग मोड़ ले सकती है. दोस्तों के साथ आउटिंग या इवेंट का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मूड काफी बेहतर होगा. फाइनेंस के मामले में खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, खासकर शॉपिंग या ट्रैवल पर. हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन एनर्जी को सही दिशा में इस्तेमाल करें. दिन आपको फ्रीडम और एक्साइटमेंट दोनों देगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: पीले वस्त्र पहनकर गुरु का सम्मान करें
मकर राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की दशम भाव में संचरण करेंगे.आज आप अपने गोल्स को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड और सीरियस मूड में रहेंगे, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ सकती है. गुरु के कारण पढ़ाई में आप लॉन्ग टर्म प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे और हर टॉपिक को स्ट्रक्चर्ड तरीके से समझने की कोशिश करेंगे. सूर्य और बुध की युति से अगर आप किसी एग्जाम या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपकी तैयारी मजबूत होती नजर आएगी. करियर में स्थिरता और जिम्मेदारी दोनों बढ़ सकती हैं, जिससे आपका प्रोफेशनल ग्रोथ ट्रैक पर आएगा. शुक्र पंचमी भाव में है लव लाइफ में थोड़ा समय और इमोशनल अटेंशन देना जरूरी रहेगा, वरना पार्टनर खुद को इग्नोर फील कर सकता है. सिंगल लोगों के लिए यह समय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट पर फोकस करने का है. फैमिली के साथ बातचीत आपको मेंटल सपोर्ट देगी और पुराने टेंशन कम होंगे. फाइनेंस के मामले में आज सेविंग पर फोकस करना फायदेमंद रहेगा. हेल्थ में बॉडी स्ट्रेन या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए रेस्ट जरूरी है. दिन आपको सिखाएगा कि धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ना ही असली जीत है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: डार्क ब्लू
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 2 मई 2026, मेष से लेकर मीन राशि का करियर, लव और पैसा, क्या है आज का हाल?
कुंभ राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की नवम भाव में संचरण करेंगे.आज आपका माइंड पूरी तरह “न्यू आइडिया मोड” में रहेगा, गुरु पंचम भाव में है जहां आप अलग और क्रिएटिव सोचने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में अगर आप प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाते हैं तो कॉन्सेप्ट्स जल्दी समझ आएंगे और याद भी रहेंगे. सूर्य और बुध द्वादश भाव में है करियर में टेक्नोलॉजी, डिजिटल या इनोवेशन से जुड़े कामों में आपको फायदा मिल सकता है. अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज उसमें नया ट्विस्ट या आइडिया जुड़ सकता है जो उसे बेहतर बनाएगा. शुक्र चौथे भाव में है लव लाइफ में आज दोस्ती वाला कनेक्शन मजबूत होगा और आप अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के लिए किसी इंटेलेक्चुअल बातचीत से आकर्षण शुरू हो सकता है. दोस्तों के साथ बातचीत से आपको नए विचार और मोटिवेशन मिल सकता है. फाइनेंस के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फालतू खर्च से बचें. हेल्थ अच्छी रहेगी और आप हल्का-फुल्का और एक्टिव महसूस करेंगे. दिन आपको फ्यूचर की ओर सोचने के लिए प्रेरित करेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: टरक्वॉइज
उपाय: जरूरतमंद को पानी पिलाकर पुण्य कमाएं
मीन राशि
आज चंद्रमा आपके राशि की अष्टम भाव में संचरण करेंगे.आज आपका इंट्यूशन और इमोशनल इंटेलिजेंस दोनों बहुत स्ट्रॉन्ग रहेंगे, जिससे आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे. पढ़ाई में आपका फोकस क्रिएटिव और इमैजिनेटिव टॉपिक्स पर ज्यादा रहेगा, जहां आप चीजों को अलग नजरिए से समझेंगे. सूर्य और बुध दूसरे भाव में है अगर आप आर्ट, म्यूजिक, डिजाइन या कंटेंट से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा रिजल्ट या इंस्पिरेशन मिल सकती है. करियर में आपकी मेहनत और टैलेंट दोनों को नोटिस किया जा सकता है, जिससे आपको सराहना या नया मौका मिल सकता है. लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन बहुत गहरा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा अटैच महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर बन सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताना आपको मेंटल रिलैक्स देगा और पुरानी टेंशन कम करेगा. फाइनेंस में आज इमोशनल खर्च करने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. हेल्थ के मामले में नींद और मेंटल पीस सबसे जरूरी है. दिन आपको शांति और अंदरूनी संतुलन का एहसास कराएगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सी ग्रीन
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत करें
