आज का धनु राशिफल 25 अगस्त 2026: पार्टनर के साथ भविष्य या पैसों से जुड़ी कोई बात हो सकती है

Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को धनु राशि वाले भाग्य और नेटवर्किंग का साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर सामने आएंगे, रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी, प्रेम जीवन में भविष्य की योजनाएं बनेंगी और स्वास्थ्य में संतुलन जरूरी रहेगा.आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

करियर-बिजनेस

मेहनत का फायदा मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा. किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है. कारोबार में पैसे से जुड़े फैसले सोचकर लें. नए अवसर जरूर आएंगे, लेकिन हर मौके पर तुरंत फैसला करना जरूरी नहीं.

रिलेशनशिप

परिवार में पैसों या आने वाले समय को लेकर चर्चा हो सकती है. आपकी राय सुनी जाएगी. बस अपनी बात बहुत कड़े तरीके से न रखें.

लव लाइफ

रिश्ता स्थिर रहेगा. पार्टनर के साथ भविष्य या पैसों से जुड़ी कोई बात हो सकती है. भरोसा बनाए रखें, बाकी चीजें अपने आप संभल जाएंगी.

हेल्थ

मानसिक ऊर्जा ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा सोचने से थकान हो सकती है. खानपान पर ध्यान दें. रात में समय पर सोना बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: पीला. शुभ अंक: 3

उपाय

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >