धनु राशिफल 23 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सुखद, धन लाभ के योग

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 Febuary 2026: आज 23 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही खास है क्योंकि कुंभ राशि में पंचग्रही योग बना हुआ है. सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु एक ही राशि (कुंभ) में मौजूद हैं, जो युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत हैं. चंद्रमा मेष राशि में रहकर जोश बढ़ा रहे हैं.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 Febuary 2026: धनु राशि- बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े युवाओं के लिए कुंभ के ग्रह लाभ के अवसर लाएंगे. जॉब कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे. जो युवा बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में हैं, वे आज बजट बनाकर ही चलें वरना बाद में परेशानी होगी. कहीं से कोई नई और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

करियर-बिजनेस: बैंकिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े युवाओं के लिए कुंभ के ग्रह लाभ के सुनहरे अवसर लाएंगे. ऑफिस में आपका मैनेजमेंट देख बॉस आपसे बहुत प्रभावित होंगे. हालांकि, आज बजट बनाकर चलना ही आपकी समझदारी होगी वरना शाम तक फिजूलखर्ची आपके हाथ तंग कर सकती है. कहीं से कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिलेगी जो आपके करियर की चिंता दूर करेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन खुशियों और यादगार लम्हों का है. रिश्तेदारों या कॉमन फ्रेंड्स के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है, जहां आप और आपका पार्टनर सबका ध्यान खींचेंगे. सिंगल युवाओं को आज किसी अट्रैक्टिव प्रोफेशनल से दोस्ती का प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्तों में आज ईमानदारी और हंसी-मजाक बना रहेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप सामान्य से बेहतर महसूस करेंगे. गुरु की कृपा से आपकी रिकवरी पावर अच्छी रहेगी. हालांकि, शनि की दृष्टि की वजह से पैरों में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. आज फाइबर युक्त भोजन लें और जंक फूड से दूरी बनाएं. सुबह की ताजी हवा में 15 मिनट टहलना आपके ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत अच्छा रहेगा.

आज का राशिफल.

सावधानी: पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें और क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सावधानी बरतें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- आसमानी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 23 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >