Today horoscope: आज का धनु राशिफल 17 मार्च 2024: बिना वजह विवादों में फंसने से बचें, कई चुनौतियां आएगी

Today horoscope आज का धनु राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 17 मार्च 2024 horoscope in hindi : धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Today horoscope: धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है | किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति बनेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आयेगा. ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे. घरवालों के साथ घर में समय बितेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन अच्छा है.
लव राशिफल- प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है और प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिलेगा. यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि जीवनसाथी की कोई बात पूरा ना करने से वह गुस्सा दिखा सकते हैं.
शुभ अंक:67
शुभ रंग: लाल
रविवार के दिन करें ये उपाय
बता दें कि रविवार के दिन गायत्री मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है क्योंकि गायत्री का देवता सविता हैं. सविता का अर्थ है सूर्य. इस दिन कम से कम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >