Aaj 8 December 2024 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों का व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जानें आज 8 दिसंबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: आज रविवार 8 दिसंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.8 दिसंबर को रविवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 8 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष-आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन अर्जन के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी, परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे, संचित धन का उपयोग होगा, भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, और सुख-सुविधाओं के साधनों की उपलब्धता होगी.

वृष-आपकी अध्ययन और चिंतन में रुचि बढ़ेगी, आशाएं मजबूत होंगी, लाभकारी प्रयास सफल होंगे, लोकप्रियता में वृद्धि होगी, धन की प्राप्ति, मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार मिलेंगे, और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

मिथुन-रोजगार के क्षेत्र में कार्यों की अधिकता रहेगी, आर्थिक लक्ष्यों की पूर्ति होगी, गुप्त विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

 कर्क-अध्ययन,अध्यवसाय,भाषण-प्रवचन के कार्य में रूचि बढ़ेगी,व्यापार-व्यवसाय में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति,पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.मनोकामनाएं पूरी होगी.

सिंह-आमदनी होने पर भी वचत की कमी दिखाई देगी.रूकावट दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे,विगड़ा काम बनेगा,व्यवसाय में आशातीत लाभ,सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.वाहन-सुख.

कन्या-सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी, नई आशाओं का उदय होगा,सुख-समृद्धि बढ़ेगी,इष्ट-मित्रों का सहयोग,धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला-परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.पुत्र-पुत्री और भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.

वृश्चिक-वृश्चिक राशि के जातक अपनी बुद्धि और कौशल के कारण हर स्थान पर सराहना प्राप्त करेंगे. उनकी चिंताओं का समाधान होगा, व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा, और सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, तथा भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

धनु – धनु राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों के लिए अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.


मकर-रहन-सहन,भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि,पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि,विरोधियों पर विजय,सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

कुंभ-स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, आय में सुधार होगा, नए संबंधों का विस्तार होगा, माता-पिता या अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों के प्रति सम्मान की भावना में वृद्धि होगी. घरेलू जीवन में सुख और शांति का माहौल बनेगा, और इच्छाएं पूरी होंगी.

मीन-अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें,कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,आपके धैर्य,गम्भीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.उपयोगी वस्तुओं के खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >