Vyatipat Yog 31 August Prediction: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सोमवार 31 अगस्त को व्यतिपात योग का संयोग बनने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष में इस योग को अच्छा नहीं माना गया है. इस योग का प्रभाव राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय के मुताबिक, सूर्य-चंद्र का यह व्यतिपात योग वृषभ समेत चार राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है. इन राशि से संबंधित जातकों को जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
वृषभ राशि
जीवन में धन का संतुलन बिगड़ सकता है. परिवार में माता की बात से कष्ट होगा. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से बहस हो सकती है. व्यापार में आमदनी प्रभावित होगी. आमदनी और खर्च का संतुलन बनाकर चलना होगा. घर में धन से जुड़ा कोई बड़ा काम अचानक आ सकता है.
ये भी पढ़ें: 'नवपंचम राजयोग' लाएगा मकर राशि वालों के जीवन में बहार, धन और करियर में होगी बड़ी तरक्की
तुला राशि
सरकारी नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. जमीन से जुड़े कार्यों को लेकर पिता से मतभेद हो सकता है. छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती है. पानी या किसी सफेद वस्तुओं से जुड़े व्यापार करने वालों को आर्थिक नुकसान का संकेत है. व्यापारी लोगों की आमदनी प्रभावित होगी.
मकर राशि
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों की बातों से कष्ट हो सकता है. व्यापार करने वालों की दैनिक आमदनी प्रभावित होगी. मानसिक परेशानी हो सकती है. छात्रों को दोस्तों से लड़ाई हो सकती है. यात्रा से सावधान रहना होगा, छोटी-मोटी दुर्घटना के संकेत हैं.
ये भी पढ़ें: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी 5 राशि वालों की किस्मत, बड़े आर्थिक लाभ के योग
कुंभ राशि
जॉब करने वालों किसी अधिकारी से विवाद हो सकता सकता है. कार्यक्षेत्र में मन के अनुकूल काम न होने से असंतुष्ट रहेंगे. किसी जरूरी प्रोजेक्ट का का अटक सकता है. परिवार में जीवनसाथी या भाई से कष्ट होगा. फिजूलखर्ची में इजाफा होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मिलकर काम करें, अन्यथा विवाद को सकत