डॉ एनके बेरा
मेष
परिश्रम व प्रयत्न से व्यापार -व्यवसाय में स्थिति सुधरेगी. व्यापार वृद्धि होगी. चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
वृष
आपको नियमित रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी.
मिथुन
बुद्धि-चतुराई से रुके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. निर्माण कार्य में प्रगति. धनलाभ के अवसर बनेंगे. नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है.
कर्क
आर्थिक स्थिति सुधरेगी.मान-सम्मान मिलेगा.नये लोगों से सम्पर्क, शुभ समाचार मिलेगा.गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा. स्वाभिमान की रक्षा होगी.
सिंह
विपरीत स्थितियों में सुधार, सामयिक सामाजिक विकास होगा. शत्रुओं पर विजय होगी. मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी. परिश्रम प्रयत्न से आवश्यक कार्य सफल होगा.
कन्या
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों का फायदा उठावें, परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
तुला
सोच के अनुसार काम कम होंगे. नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. कर्मक्षेत्र में संघर्ष अधिक करना पड़ेगा.
वृिश्चक
संतान, परिवार व स्वजन मित्रों से सम्पर्क ठीक रहेगा. रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा.
धनु
आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक है. निराशा दूर होगी. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, बिगड़े कार्य बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन होगा.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे.वाहन सुख, यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
कुंभ
अव्यवस्थित दिनचर्या, शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना भय, खर्च अधिक होगा. कोई नवीन समस्या आ सकती है, परंतु आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं में अधिक खर्च होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी, मानसिक तनाव रहेगा.
