डॉ एनके बेरा
मेष
लम्बे समय से चली आ रही चिंता से मुक्ति, नौकरी व्यापार में उन्नति होगी. आवश्यक काम पूरा होगा. व्यापार वृद्धि, चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.
वृष
घर-गृहस्थी में सुखद व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा. परिश्रम से संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.
मिथुन
आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धनलाभ के अवसर बनेंगे. नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.
कर्क
अनायास काम बनेंगे.आर्थिक स्थिति सुधरेगी.मान-सम्मान मिलेगा. नये लोगों से सम्पर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ, शुभ समाचार मिलेगा.
सिंह
उत्साह के साथ आमदनी, विपरीत स्थितियों में सुधार, शत्रुओं पर विजय, मानसिक शक्तियों में वृद्धि, मित्रों का सहयोग मिलेगा. घरेलू समस्याओं का निवारण होगा.
कन्या
कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.अवसरों का फायदा उठावें,परिवार में शुभ कार्य होगा. सगे-सम्बन्धियों का आवागमन बना रहेगा.
तुला
नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. कर्म क्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी.
वृिश्चक
संतान, परिवार तथा स्वजन मित्रों से सम्पर्क ठीक रहेगा. रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा.
धनु
आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहेगा.निराशा दूर होगी. बिगड़े कार्य बनेंगे.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन होगा जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगा.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख मिलेगा. यात्रा सुखद.धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
कुंभ
अव्यवस्थित दिनचर्या, शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना भय, खर्च अधिक होगा. किसी नवीन समस्या आ सकती है, परन्तु आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे.
मीन
दुष्ट लोगों की संगति कष्टकारी सिद्ध होगी.दिमागी तनाव रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकता है. जबावदारीपूर्ण कामों में सावधानी रखें.
