नौकरी में इनका उच्चाधिकारियों से हो सकता है वाद-विवाद.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष सुख-दुःख, दोनों की अनुभूति होगी. बनते कार्यों में अड़चन. मन असंतुष्ट रहेगा.परिश्रम-प्रयत्न से परिस्थिति में सुधार, नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. वृष कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, जो काफी दिनों से लंबित रहे.आत्मविश्वास बढ़ेगा. बुद्धि-विवेक का भरपूर सदुपयोग करें. मिथुन कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का […]

डॉ एनके बेरा

मेष

सुख-दुःख, दोनों की अनुभूति होगी. बनते कार्यों में अड़चन. मन असंतुष्ट रहेगा.परिश्रम-प्रयत्न से परिस्थिति में सुधार, नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना.

वृष

कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, जो काफी दिनों से लंबित रहे.आत्मविश्वास बढ़ेगा. बुद्धि-विवेक का भरपूर सदुपयोग करें.

मिथुन

कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर. राजनीतिक लाभ. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. धन लाभ होगा. रुका हुआ काम पूरा होगा.

कर्क

सुख-सौहार्द की वृद्धि. परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता. धार्मिक कार्य में रुचि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी.

सिंह

नवीन उद्योग की योजनाएं सफल होने में कुछ विलंब होने की संभावना. वाहन-मकान या भूमि के सौदे अभी स्थगित करें. सभी काम देर-सबेर पूरे होंगे.

कन्या

प्रेम प्रसंगों में उलझन होगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद. विरोधियों से परेशानी हो सकती है. पारिवारिक दायित्व पूरे करने में आप समर्थ होंगे.

तुला

जमीन-मकान संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्द्धक रहेगा.

वृिश्चक

राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी. संकल्पित कार्य पूरे होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

धनु

उत्साहित रहेंगे. अपने श्रेष्ठत्व बोध करा पाने में सफल होंगे. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी.

मकर

सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे. सट्टा-लॉटरी से दूर रहें. हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं.

कुंभ

स्वास्थ्य में सुधार. दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.

मीन

सरकारी व न्यायालयीय कार्यो में कठिनाई उत्पन्न होगी. कठिन परिश्रम-प्रयत्न से व्यापार में लाभ. समस्याओं का निराकरण होगा. नौकरी में उन्नति की संभावना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >