डॉ एनके बेरा
मेष
धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. कर्मक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग की कमी होगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. संचित धन का व्यय होगा.
वृष
पूजा-पाठ, धर्म-अधात्म्य व चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. आशाएं बलवती होंगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता बढ़ेगी व धन लाभ होगा.
मिथुन
रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी. आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
कर्क
अध्ययन, भाषण, प्रवचन के कार्य में रुचि बढ़ेगी. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति व मनोकामनाएं पूरी होंगी.
सिंह
आमदनी के बावजूद बचत में कमी सफलता की ओर अग्रसर होंगे. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
कन्या
सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नयी आशाओं का उदय होगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे.
तुला
परिश्रम से सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे, किंतु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
वृिश्चक
बुद्धि-कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन का योग. आर्थिक लाभ होगा. सम्मान स्वाभिमान की रक्षा होगी.
धनु
विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा. शुभ-समाचार की प्राप्ति. किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
मकर
रहन-सहन, भोजन-शयन व निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
कुंभ
स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं. परिचय का दायरा बढ़ेगा. काम-काज में उपलब्धि मिलेगी. माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर की भावना बढ़ेगी.
मीन
अपने काम के प्रति आप समर्पित रहेंगे. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.
