इनकी आर्थिक-व्यावसायिक स्थितियां रहेंगी सामान्य....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष कठिन परिश्रम से आर्थिक समस्या का समाधान मिलेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. वृष दीर्घकालीन योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा चिंतन-मनन करेंगे. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय होगी. मिथुन नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजनाएं बनेंगी. […]

डॉ एनके बेरा

मेष

कठिन परिश्रम से आर्थिक समस्या का समाधान मिलेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

वृष

दीर्घकालीन योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा चिंतन-मनन करेंगे. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय होगी.

मिथुन

नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजनाएं बनेंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. वाकपटुता व चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे करेंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.

कर्क

संकल्प शक्ति मजबूत बना कर ही कोई काम करें. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा दूर होगी. नये लोगों से संपर्क बनेगा. शुभ समाचार मिलेगा.

सिंह

आर्थिक-व्यावसायिक स्थितियां सामान्य रहेंगी. परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेंगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी.

कन्या

आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. नयी आशाएं उदित होंगी. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.

तुला

प्रभावशाली माध्यम से लाभ होगा. सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

वृिश्चक

हर क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. आर्थिक लाभ होगा. पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.

धनु

निराशा दूर होगी. वांछित उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा.बिगड़े कार्य बनेंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

मकर

जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी.

कुंभ

नौकरी में उन्नति होगी. बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.

मीन

घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी.कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >