इनका निराशा का होगा समापन, नये लोगों से होगा संपर्क, जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष गृह-भूमि-वाहन सुख मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. प्रभावशाली माध्यम से लाभ. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वृष धार्मिक-अनुष्ठान व मांगलिक कार्य में व्यस्त रहने का समय है. योजनाएं सफल होंगी तथा मित्रों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा. मिथुन उच्चस्तरीय लोगों के सपंर्क प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं. आर्थिक लाभ […]

डॉ एनके बेरा
मेष
गृह-भूमि-वाहन सुख मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. प्रभावशाली माध्यम से लाभ. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
वृष
धार्मिक-अनुष्ठान व मांगलिक कार्य में व्यस्त रहने का समय है. योजनाएं सफल होंगी तथा मित्रों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा.
मिथुन
उच्चस्तरीय लोगों के सपंर्क प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं. आर्थिक लाभ का योग है. पद-मान-मर्यादा-यश में वृद्धि होगी.
कर्क
परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन कोशांति मिलेगी.
सिंह
घर-गृहस्थी में सुखद व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा. मुकदमेबाजी व कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना.
कन्या
निराशा का समापन होगा. नये लोगों से संपर्क होगा. महिला मित्र के माध्यम से लाभ. शुभ समाचार मिलेगा. आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है.
तुला
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.
वृिश्चक
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय होगी. संकल्पित काम पूरे होंगे.
धनु
महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. आर्थिक समस्याओं का समाधान. व्यापार में वृद्धि. अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य.
मकर
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़ेहुए काम पूरे होंगे.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी.कर्मक्षेत्र में विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है.
मीन
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >