इनकी परिस्थितियों में होगा सुधार.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष कठिन परिश्रम से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. वृष परिस्थितियों में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. मिथुन भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, […]

डॉ एनके बेरा

मेष

कठिन परिश्रम से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

वृष

परिस्थितियों में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.

मिथुन

भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी, व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं.

कर्क

संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी. कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा.वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.

सिंह

आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. आय कम, परंतु व्यय आशा से अधिक होगा. मन में बेचैनी रहेगी.

कन्या

प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे.रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.

तुला

विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.

वृिश्चक

परिवार में खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु

परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.

मकर

घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण. दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, वह पूरा होने की संभावना है.

कुंभ

लंबित काम निबटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी. प्यार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मीन

समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >