इन्‍हें यशस्वी कार्य करने का मिलेगा अवसर……जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष आज का दिन शुभ व लाभदायक होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी.राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. वृष कारोबार बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी. नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. राज्यपक्ष का समर्थन मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा. मिथुन समय अनुकूल है. जिस उद्देश्य से आपने कोई […]

डॉ एनके बेरा
मेष
आज का दिन शुभ व लाभदायक होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी.राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे.
वृष
कारोबार बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी. नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. राज्यपक्ष का समर्थन मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा.
मिथुन
समय अनुकूल है. जिस उद्देश्य से आपने कोई कार्य हाथ में ले रखा है, उसकी पूर्ति हो जायेगी. आपके काम में यश प्राप्त होगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कर्क
प्रॉपर्टी अथवा आर्थिक लेन-देन संबंधी विवाद हो सकता है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. स्थिति आपके पक्ष में रहेगा. संतान के विवाहादि शुभ कार्य के रूपरेखा बनेगी.
सिंह
रोजी-रोजगार में मतभेद बढ़ेंगे. शत्रुता बढ़ेगी. किसी व्यक्ति अथवा काम में धोखा मिल सकता है. आत्मविश्वास की कमी होगी. व्यापार में जोखिम के काम न करें.
कन्या
महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी बढ़ेगी. रुका पैसा मिलेगा. कामकाज समय पर होंगे. व्यवसाय अच्छा चलेगा.
तुला
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा. विवादास्पद मामलों में हाथ न डालें. पारिवारिक वातावरण काफी सुधरेगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
संतान पक्ष में खर्च होगा. लेखन पठन-पाठन में रुचि. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी. यात्रा होगी.
धनु
विशिष्ट कार्य सिद्धि, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आशीर्वाद मिलेगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख लोगों से संबंध बनाये रखें. उनसे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम भरे काम से दूर रहें. पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा.
कुंभ
अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने वाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
आर्थिक समस्या बनी रहेगी. आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठा कर उसे सुख दिया होगा, ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >