इनका अच्छा चलेगा कामकाज......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में नया पद व अधिकार प्राप्त होगा. मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. वृष बनते कार्य में रुकावट खड़ी होगी. जहां तक संभव हो पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन की सवारी सावधानी […]

डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में नया पद व अधिकार प्राप्त होगा. मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
वृष
बनते कार्य में रुकावट खड़ी होगी. जहां तक संभव हो पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन की सवारी सावधानी से करें.
मिथुन
कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मामला-मुकदमे के कार्य में सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम के बावजूद स्थिति ठीक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा. व्यापार व्यवसाय में लेनदेन संबंधी विवाद से दूर रहें.
सिंह
नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. जोखिम के काम सावधानी से करें. आर्थिक परेशानी होगी.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना, रोजगार का कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी. परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.
तुला
आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया काम शुरू होने में अब कोई देर नहीं, अड़चनें दूर होंगी. चित्त प्रसन्न रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृिश्चक
लेखन-पठन-पाठन में रुचि होगी. भूमि-भवन व वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी. सामाजिक संपर्क बढ़ेगा. प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं.
धनु
यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा, व्यापार धंधे में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आशीर्वाद मिलेगा. रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी.
मकर
समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम से भरा काम से दूर रहें. नौकरी में उन्नति होगी. बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे.
कुंभ
आपकी व्यवहारकुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने वाली है. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. संतान पक्ष की ओर से निश्चिंतता बढ़ेगी.
मीन
मानसिक उलझनें होंगी.आपके भरोसे का आपके विरोध में कार्य करेगा, लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. राजकीय पक्ष से चिंतित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >