डॉ एनके बेरा
मेष
तनावपूर्ण दिनचर्या रहेगी.विविध उलझनों का सामना होगा. विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी. व्यवसाय में आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगी.
वृष
महत्वपूर्ण काम बनेगा. आत्मबल-मनोबल में वृद्धि होगी. कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास होगा. पत्नी, पुत्र-पुत्री का उत्तम सहयोग मिलेगा. एवं सुविधा प्राप्त होगा.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय करना होगा.
कर्क
रोजी-रोजगार के अनुकूल वातावरण बनेगा. महत्वाकांक्षा पूरी होगी. नौकरी में बदलाव होने के संयोग हैं. घर-परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा.
सिंह
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में आप कामयाब होंगे. कई लाभप्रद योजनाओं में रुचि बढ़ेगी.
कन्या
नौकरी में उन्नति होगी. रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. घर संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
तुला
परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्चशिक्षा से संबद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. नौकरी में स्थानांतरण-पदोन्नति की संभावना.
वृिश्चक
आपके उत्साह व उमंग में वृद्धि होगी. भूमि-भवन, वाहनादि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. बकाये धन की वसूली होगी. परिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
धनु
बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे. इच्छित कार्य सफल होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगा. मन प्रसन्न रहेगा.
मकर
रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगी. रोग-ऋण-शत्रुबाधा का शमन होगा.
कुंभ
अनावश्यक उलझनों से कष्ट की संभावना. स्वास्थ्य बाधा. तनाव, इष्ट-मित्रों स्वजनों से मार्मिक पीड़ा. परिश्रम-प्रयत्न से आवश्यक काम पूरा होगा.
मीन
आयु-आरोग्य की रक्षा होगी. श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. मकान-वाहन आदि कार्य में सफलता मिलेगी.
