डॉ एनके बेरा
मेष
जॉब में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी. सेहत अच्छा रहेगा.पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृष
रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता व यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. राजनीतिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.
मिथुन
प्रभावशाली लोगों के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा होगा, सुख-सौहार्द्र की वृद्धि, आर्थिक क्षेत्र में सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा.
कर्क
सक्रिय व्यक्तित्व का विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि, धन-द्रव्य का लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग व्यापार की योजनाएं सफल होंगी.
सिंह
धैर्य बनाये रखें,सभी काम देरसबेर पूरा होगा. बेरोजगारों को रोजगार के अबसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम-प्रसंगों में उलझन होगा.
कन्या
पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद सिद्ध होगा. जमीन-मकान संबंधी काम पूरे होंगे, छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.
तुला
नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी.
वृिश्चक
चिरसंचित अभिलाषा पूरी होगी. आकस्मिक लाभ, स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, शुभ संवाद की प्राप्ति होगी, उत्साहित रहेंगे.
धनु
सुख-साधनों की वृद्धि, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास , जमीन-जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी. विरोधियों पर दबाब बनाये रखने में सफल होंगे.
मकर
हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. एकाधिक स्रोतों से आमदनी, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.
कुंभ
महत्वपूर्ण काम सिद्ध होंगे. आरोग्यसुख, दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
मीन
कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, व्यापार में लाभ, समस्याओं का निराकरण, नौकरी में कुछ उन्नति होने की संभावना. विविध सुख साधन उपलब्ध होंगे.
