निराशा दूर होगी, विद्या बुद्धि-प्रतिभा का होगा विकास....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष चिंता से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. वृष उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. योजनाओं पर धन व्यय होगा. शत्रुओं पर विजय, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी. मिथुन नयी योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. […]

डॉ एनके बेरा

मेष

चिंता से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

वृष

उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. योजनाओं पर धन व्यय होगा. शत्रुओं पर विजय, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी.

मिथुन

नयी योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. निर्माण कार्य में प्रगति होगी.

कर्क

अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें. विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. निराशा का समापन, नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

सिंह

व्यावसायिक स्थितियां सामान्य रहेंगी. परिश्रम प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी.

कन्या

अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ेगा. विशेष परिश्रम के बाद आंशिक सफलता, निरर्थक भाग-दौड़, पारिवारिक अशांति, मानसिक उलझनों की वृद्धि होगी.

तुला

कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामाजिक राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

वृिश्चक

हर क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा व आत्मबल बढ़ेगा.

धनु

निराशा दूर होगी. विद्या बुद्धि-प्रतिभा का विकास, उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.

मकर

अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे, वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है.

कुंभ

बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण संभव हो सकेगा. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है.

मीन

घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी.कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >