डॉ एनके बेरा
मेष
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति संबंधित काम में कुछ उलझनों का सामना होगा. रोजी-रोजगार में परेशानी से छुटकारा मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी.
वृष
प्रभावशाली माध्यम से लाभ. कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन
नवीन व्यापारिक योजना सफल. आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा.
कर्क
उलझा हुआ कार्य सुलझेगा. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी. सामयिक-सामाजिक विकास. शत्रुओं पर विजय मिलेगा.
सिंह
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. विपरीत स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. किसी के सहयोग से निराशा का समापन होगा.
कन्या
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. नयी आशाएं उदित होंगी. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
निराशा दूर होगी. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा.पारिवारिक सुख. बिगड़े कार्य बनेंगे.सत्ता या संगठन में पकड़ मजबूत होगी.
वृिश्चक
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय होगी. संकल्पित काम पूरे होंगे.
धनु
समय अनुकूल है, महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान. व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
मकर
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति. वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
मीन
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.
