डॉ एनके बेरा
मेष
आमदनी से खर्च अधिक होगा. कोई नवीन समस्या आ सकती है, परंतु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे. परिवार में सुख-शांति के लिए मांगलिक कार्य होंगे.
वृष
बौद्धिक विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. व्यर्थ की चिंता होगी.जमीन-जायदाद संबंधी काम होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्साहवर्धक रहेगा.
मिथुन
घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. आर्थिक हानि व सुख-शांति की हानि हो सकती है.
कर्क
आर्थिक परेशानी दूर होगी. सेहत में सुधार होगा. नये वाहन खरीदने का संयोग बनेगा. बिना कारण आपको किसी प्रकार की जोखिम से परहेज रखना चाहिए.
सिंह
संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. आर्थिक समस्याओं का सहजता से समाधान होगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.
कन्या
यात्राएं सफल होंगी.अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी. अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव-सा कार्य भी प्रतिपादित कर सकते हैं.
तुला
नवीन योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ के एकाधिक अवसर मिलेंगे. सरकारी पक्ष का सहयोग समर्थन मिलेगा. चिर-परिचितों से भेंट व लाभ होगा.
वृिश्चक
रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा. हर क्षेत्र में सफलता. नवीन व्यापारिक योजना सफल. आर्थिक लाभ होगा.नौकरी में पदोन्नति की संभावना है.
धनु
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा, रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व निर्माण कार्य में प्रगति होगी. नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख, यात्रा सुखद, धन लाभ के अवसर बनेंगे. घर-गृहस्थी में शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.
कुंभ
कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण. यशस्वी कार्य करने का अवसर. नये लोगों से संपर्क. महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा. शुभ समाचार मिलेगा.
मीन
बुद्धि-चतुराई से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान. व्यापार वृद्धि, चतुर्दिक हर्ष व उल्लास का वातावरण बनेगा.
