नौकरी व व्यापार में परिश्रम से ही मिलेगी सफलता……जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा
मेष
स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा. जॉब में परिवर्तन होने की संभावना, उच्चस्तरीय लोगों से सम्पर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी.
वृष
नया परिचय क्षेत्र मिलेगा.राजनीतिक लाभ. कार्य क्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.आकस्मिक धन लाभ होगा. समय पर महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे.
मिथुन
कुटुंबीजन से मनमाफिक व्यवहार मिल सकता है. सुख-सौहार्द्र की वृद्धि, आर्थिक क्षेत्र में सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा.
कर्क
अज्ञात भय का निवारण, आत्मविश्वास में वृद्धि, धन-द्रव्य का लाभ, शुभसमाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग-व्यापार की योजनाए सफल होंगी.
सिंह
सक्रियता बनाये रखें, सभी काम देर-सबेर पूरा होगा. बेरोजगारों को रोजगार के अबसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी.
कन्या
पारिवारिक उत्तर दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद सिद्ध होगा. जमीन-मकान संबंधी काम पूरे होंगे. नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा.
तुला
नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी.
वृिश्चक
आपके धैर्य, गंभीरता व सहनशीलता की परीक्षा कदम-कदम पर होगी. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, शुभ संवाद की प्राप्ति होगी.
धनु
सुख-साधनों की वृद्धि, आत्मविश्वास में वृद्धि, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. जमीन-जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी.
मकर
नौकरी व व्यापार में परिश्रम से ही सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. एकाधिक स्रोतों से आमदनी होगी.
कुंभ
रोजी-रोजगार की स्थितियों में सुधार, दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
मीन
व्यापार में लाभ. नौकरी में कुछ उन्नति होने की संभावना. विविध सुख साधन उपलब्ध होंगे. पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >