इनके बिगड़े काम बनेंगे.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए समय लाभप्रद रहेगा. प्रियजनों का आवागमन, सुख-संपदा व लोकप्रियता की वृद्धि होगी. वृष सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर. मिथुन धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति. विरोधियों पर विजय. लाभकारी वातावरण की शुरुआत है. नये काम […]

डॉ एनके बेरा
मेष
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए समय लाभप्रद रहेगा. प्रियजनों का आवागमन, सुख-संपदा व लोकप्रियता की वृद्धि होगी.
वृष
सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर.
मिथुन
धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति. विरोधियों पर विजय. लाभकारी वातावरण की शुरुआत है. नये काम में लाभ मिलेगा.
कर्क
प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा. सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होगा. उद्योग-व्यापार में सफलता.
सिंह
पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता. मनोकामनाएं पूरी होगी. इच्छित कार्य में सफलता मिलने की संभावना है.
कन्या
बिगड़ा काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे. बेरोजगारों को रोजगार अवसर.
तुला
स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के साधन बनेंगे. घर-गृहस्थी में विविध समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में उल्लास व दांपत्य जीवन सुखद.
वृिश्चक
पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा. मांगलिक कार्य संपन्न होगा. नौकरी में स्थानांतरण पदोन्नति की संभावना बन रही है.
धनु
आर्थिक लाभ, सम्मान स्वाभिमान की रक्षा, मित्र-कुटुंबियों का सहयोग, जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.
मकर
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
कुंभ
विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा.
मीन
बिना सोचे-बिचारे कोई काम न करें. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >