इनको माता-पिता का मिलेगा सहयोग.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए समय लाभप्रद रहेगा. प्रियजनों का आवागमन होगा. सुख-संपदा रहेगी. लोकप्रियता की वृद्धि होगी. वृष सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार. मिथुन मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति. रोजी-रोजगार में सफलता. लाभकारी वातावरण की शुरुआत. विरोधियों पर विजय. कर्क […]

डॉ एनके बेरा
मेष
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए समय लाभप्रद रहेगा. प्रियजनों का आवागमन होगा. सुख-संपदा रहेगी. लोकप्रियता की वृद्धि होगी.
वृष
सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार.
मिथुन
मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति. रोजी-रोजगार में सफलता. लाभकारी वातावरण की शुरुआत. विरोधियों पर विजय.
कर्क
माता-पिता का सहयोग मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होंगे.
सिंह
पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, मनोकामनाएं पूरी होंगी. इच्छित कार्य में सफलता का योग.
कन्या
व्यवसाय में आशातीत लाभ. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे. बेरोजगारों को रोजगार संबंधी नयी आशाओं का उदय होगा.
तुला
नौकरी में उल्लास, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे. घर-गृहस्थी में विविध समस्याओं का समाधान मिलेगा.
वृिश्चक
पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा. मांगलिक कार्य संपन्न होगा. नौकरी में स्थानांतरण, पदोन्नति की संभावना है.
धनु
आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्र-प्रियजनों का सहयोग प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होंगे.
मकर
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
कुंभ
विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा.
मीन
बिना-विचारे कोई काम न करें. चिंतनीय वातावरण से मुक्ति. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >