इनकी मानसिक चिंता बढ़ेगी, जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष राजकीय कार्य में अधिकारियों से मतभेद होंगे. व्यर्थ की परेशानी होगी. क्रोध जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी. आमदनी से खर्च अधिक होगा. वृष रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति. घर में मांगलिक कार्य होंगे. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. विरोधियों से परेशानी होगी. मिथुन जमीन-जायदाद संबंधी कार्य होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय […]

डॉ एनके बेरा

मेष

राजकीय कार्य में अधिकारियों से मतभेद होंगे. व्यर्थ की परेशानी होगी. क्रोध जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी. आमदनी से खर्च अधिक होगा.

वृष

रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति. घर में मांगलिक कार्य होंगे. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. विरोधियों से परेशानी होगी.

मिथुन

जमीन-जायदाद संबंधी कार्य होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा. धार्मिक कार्य में रुचि होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

तुला

अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव-सा कार्य भी प्रतिपादित कर सकते हैं. नवीन योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ के एकाधिक अवसर मिलेंगे.

वृिश्चक

चिर परिचितों से भेंट और लाभ. भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी. प्रेम प्रसंगों में सफलता. रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा.

धनु

नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रहा है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.

कर्क

मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. आर्थिक व सुख शांति की हानि हो सकती है. आर्थिक परेशानी दूर होगी.

सिंह

बिना कारण आप किसी प्रकार के जोखिम से परहेज रखें. कठिन परिश्रम एवं बुद्धि-चतुरता से संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.

कन्या

किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी. अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा. धार्मिक यात्राएं सफल होंगी. अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी.

मकर

नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होगा. थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख मिलेगा.

कुंभ

मानसिक परेशानी दूर होगी. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण. महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा.

मीन

गृह-भूमि-वाहन का सुख.सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. बुद्धि-चतुराई से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >