इन्‍हें मिलेगा पारिवारिक सुख, बनेंगे बिगड़े कार्य, जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष जमीन-मकान, अचल संपत्ति से संबंधित काम में उलझनों का सामना होगा.वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. वृष कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. कुछ जरूरी काम-काजके प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ होगा. मिथुन प्रयास व उत्साह से नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक […]

डॉ एनके बेरा
मेष
जमीन-मकान, अचल संपत्ति से संबंधित काम में उलझनों का सामना होगा.वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.
वृष
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. कुछ जरूरी काम-काजके प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ होगा.
मिथुन
प्रयास व उत्साह से नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद-मान मर्यादा यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.
कर्क
उलझा कार्य सुलझेगा, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे, मन को शांति मिलेगी.
सिंह
अत्यधिक कर्म व्यस्तता रेहेगी, परिश्रम-प्रयत्न से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधाऩ मिलेगा. निराशा का समापन होगा.
कन्या
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति होगी, धनागम के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का फायदा उठावें.
तुला
पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.
वृिश्चक
मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय, संकल्पित काम पूरे होंगे. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी.
धनु
समय अनुकूल है, महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
मकर
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है.
मीन
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभवना बन रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >