इनकी रुकावटें होंगी दूर, सफलता की ओर अग्रसर होंगे, जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य,संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. वृष आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. मिथुन आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता […]

डॉ एनके बेरा
मेष
धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य,संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा.
वृष
आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.
मिथुन
आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग, प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.
कर्क
व्यापार-व्यवसाय में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.
सिंह
रुकावट दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे. बिगड़ा काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ, सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
कन्या
नयी आशाओं का उदय होगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. इष्ट-मित्रों का सहयोग, धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे.दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला
परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
वृिश्चक
चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.
धनु
शुभ-समाचार की प्राप्ति, सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तियों को कुछ कर दिखाने का अवसर, बृहद योजना को साकार करने में लोगों का साथ मिलेगा.
मकर
आत्मविश्वास में वृद्धि, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि, विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.
कुंभ
स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी.नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. घर गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, मनोकामनाएं पूरी होगी.
मीन
अपने काम के प्रति समर्पित रहें. कर्म क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >