नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में इन राशि वालों की कठिनाइयों में वृद्धि संभव है......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष आर्थिक समस्याओं का समाधान. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बुद्धि कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे. वृष माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़. निर्माण कार्य में प्रगति. धनलाभ के अवसर बनेंगे. मिथुन नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में कठिनाइयों की वृद्धि संभव है. […]

डॉ एनके बेरा
मेष
आर्थिक समस्याओं का समाधान. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बुद्धि कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे.
वृष
माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़. निर्माण कार्य में प्रगति. धनलाभ के अवसर बनेंगे.
मिथुन
नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में कठिनाइयों की वृद्धि संभव है. फिर भी उससे कोई हानि नहीं होगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. मान-सम्मान मिलेगा.
कर्क
बुद्धि-चतुरता से कर्मक्षेत्र में विपरीत स्थितियों में सुधार होने की संभावना. सामयिक-सामाजिक विकास. शत्रुओं पर विजय मिलेगी.
सिंह
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों का फायदा उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
कन्या
नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका. कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा.
तुला
कुछ कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे. नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता. नवीन व्यापारिक योजना सफल. आर्थिक लाभ होगा.
वृिश्चक
आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहेगा. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास. बिगड़े कार्य बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन होगा जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगा.
धनु
आजीविका की दिशा में चले आ रहे आपके कुछ प्रयास पूर्ण होंगे. व्यवसाय में धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
मकर
अव्यवस्थित दिनचर्या, शारीरिक कष्ट. वाहन दुर्घटना का भय. खर्च अधिक. नवीन समस्या आ सकती है, परंतु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. दिमागी तनाव रहेगा.
मीन
रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >