रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी वातावरण की होगी शुरूआत….जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष कठिनाइयों का निवारण होगा, दिमागी समाधान निकालने में समर्थ होंगे, जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा,सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. वृष प्रभावशाली व्यक्तित्व का विकास, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.लोकप्रियता का विस्तार, अधूरा कार्य पूरा होगा. मिथुन रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी वातावरण की शुरूआत होगा, सहयोगियों के साथ विकास का […]

डॉ एनके बेरा

मेष

कठिनाइयों का निवारण होगा, दिमागी समाधान निकालने में समर्थ होंगे, जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा,सुख-सुविधा के साधन बनेंगे.

वृष

प्रभावशाली व्यक्तित्व का विकास, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.लोकप्रियता का विस्तार, अधूरा कार्य पूरा होगा.

मिथुन

रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी वातावरण की शुरूआत होगा, सहयोगियों के साथ विकास का मार्ग मिलेगा. नये काम में लाभ मिलेगा.

कर्क

सदभावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होगा, उद्योग-व्यापार में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.

सिंह

परिस्थितियों में सुधार, परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी-व्यापार में बिगड़ा काम बनेगा, संतान संबंधी समस्याओं का समाधान करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

कन्या

परीक्षा-प्रतियोगिता में आपको प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलेगी, नई आशाओं का उदय होगा, धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे.

तुला

परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे, किंतु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.

वृिश्चक

चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी, बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा, मित्र-कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा.

धनु

बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, रूके कामों में प्रगति, सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा.

मकर

साहसिक कार्य में सफलता, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि, विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.

कुंभ

घर-गृहस्थी का अच्छा सुख मिलेगा, स्वजन-मित्रों का सहयोग, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, स्वाभिमान और स्वावलंबन बढ़ेगा.

मीन

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी, परिश्रम का फल मिलेगा, कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >