इनका समय अनुकूल है...जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. वृष आपका कार्य बहुत अच्छी तरह से चलेगा. कारोबार बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी. नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. मिथुन समय अनुकूल है, जिस उद्देश्य से आपने […]

डॉ एनके बेरा
मेष
आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृष
आपका कार्य बहुत अच्छी तरह से चलेगा. कारोबार बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी. नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.
मिथुन
समय अनुकूल है, जिस उद्देश्य से आपने कोई कार्य हाथ में ले रखा है उस उद्देश्य की पूर्ति हो जायेगी. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धन लाभ होगा.
कर्क
प्रॉपर्टी अथवा आर्थिक लेन-देन संबंधी विवाद हो सकता है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. परिवार में संतान के विवाहादि शुभ कार्य के रूपरेखा बनेगी.
सिंह
रोजी-रोजगार में मतभेद बढ़ेंगे. शत्रुता बढ़ेगी.आत्मविश्वास की कमी होगी. व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के काम न करें, वाहन की सवारी सावधानी से करें.
कन्या
महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी बढ़ेगी. रुका पैसा मिलेगा. कामकाज समय पर होंगे.
तुला
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा. नियमितता बनाये रखें. मानसिक संतोष बनाये रखें. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
संतान पक्ष के लिये खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिये किया जाएगा. लेखन-पठन-पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो. ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा.
कुंभ
अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि और प्रसिद्धि देने वाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
आर्थिक समस्या बनी रहेगी. आपका भरोसेमंद व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >